सब्सक्राइब करें

Night Yoga Routine: गर्मी में एसी नहीं, ये 5 योगासन दिलाएंगे गहरी नींद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 09:54 AM IST
सार

Bedtime Yoga Tips: गर्मी में बिना एसी के अच्छी नींद कैसे आए? जवाब है रात को सोने से पहले 10-15 मिनट का योग जैसे शवासन, विपरीत करनी और बालासन करने से शरीर ठंडा होता है, तनाव कम होता है और गहरी नींद आती है।

विज्ञापन
Night Yoga Routine For Deep Sleep Yoga Tips in Summer
बिस्तर पर करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : Adobe

Raat Me Yoga: गर्मी का मौसम आते ही नींद सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। पसीना, बेचैनी और गर्म हवा के कारण लोग रातभर करवटें बदलते रहते हैं। ऐसे में ज़्यादातर लोग एसी या कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये संभव नहीं होता। इसके अलावा एसी पर निर्भरता स्वास्थ्य के लिए भी हमेशा अच्छी नहीं मानी जाती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एसी के भी आप गहरी और सुकून भरी नींद पा सकते हैं?



योग एक ऐसा प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जो न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक देता है, बल्कि दिमाग को भी शांत करता है। खासकर रात में सोने से पहले किए गए कुछ आसान योगासन आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं।

नाइट योग रूटीन आपकी दिनभर की थकान को दूर करता है, तनाव को कम करता है और शरीर को रिलैक्स करता है। इससे आपका शरीर धीरे-धीरे नींद के लिए तैयार हो जाता है और आप बिना किसी बाधा के गहरी नींद में चले जाते हैं।

अगर आप भी गर्मी में अच्छी नींद पाने का आसान और प्राकृतिक तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

Trending Videos
Night Yoga Routine For Deep Sleep Yoga Tips in Summer
रात में योग के फायदे - फोटो : Adobe Stock

रात में योग क्यों है जरूरी?

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे नींद प्रभावित होती है। रात को योग करने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है और मन शांत होता है। यह नींद के लिए आदर्श स्थिति बनाता है। साथ ही गर्मी में चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ जाता है। योग करने से दिमाग शांत होता है और चिंता दूर होती है, जिससे नींद जल्दी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Night Yoga Routine For Deep Sleep Yoga Tips in Summer
शवासन - फोटो : Istock

ये योगासन दिलाएंगे ठंडक और नींद

शवासन

सोने से पहले शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। अब ध्यान सांसों पर रखें और पांच से 10 मिनट इसी मुद्रा में रहें। इस आसन के अभ्यास से मानसिक तनाव और थकान दूर होती है। साथ ही ध्यान व एकाग्रता बढ़ती है और नींद अच्छी आती है।  
 

Night Yoga Routine For Deep Sleep Yoga Tips in Summer
बालासन - फोटो : istock

बालासन

बालासन के अभ्यास के लिए वज्रासन में बैठकर सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे झुकाएं और माथा ज़मीन पर टिकाएं। फिर हाथ आगे की ओर फैलाएं या शरीर के पास रखें। कम से कम एक-दो मिनट इसी मुद्रा में रहें। बालासन के अभ्यास से पीठ और कमर की थकान  दूर होती है। यह आसन मन को शांत करता है और चिंता को कम करता है। 

विज्ञापन
Night Yoga Routine For Deep Sleep Yoga Tips in Summer
विपरीत करणी - फोटो : Instagram

विपरीत करणी आसन

इस आसन के अभ्यास के लिए दीवार के पास लेट जाएं। पैरों को दीवार से ऊपर सीधा टिकाएं। शरीर के बगल में रखें। 5-10 मिनट तक इस स्थिति में रहें। इसके अभ्यास से पैरों की सूजन और थकान कम होती है। नींद बेहतर होती है और माइंड रिलैक्स होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed