सब्सक्राइब करें

कफ सिरप: किंगपिन शुभम के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, गिरफ्तारी का रास्ता साफ; दुबई में छिपा है सरगना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 05:30 AM IST
सार

Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। दुबई में छिपे आरोपी को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तार किया जा सकेगा। उस पर यूपी के कई जिलों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 100 करोड़ से अधिक संपत्ति कुर्क हो चुकी है और वह पांच माह से फरार है।

विज्ञापन
Cough Syrup Case Interpol Issues Red Corner Notice Against Kingpin Shubham Arrest Imminent
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

Cough Syrup: कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ बृहस्पतिवार को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। इसके साथ ही शुभम अंतरराष्ट्रीय वांछित घोषित हो गया। उसकी गिरफ्तारी का रास्ता भी साफ हो गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है।



जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी दुबई में छिपा हुआ है क्योंकि देश छोड़ने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन दुबई में ही मिली थी। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से दुबई पुलिस को उसकी गिरफ्तारी का अधिकार मिल गया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, शुभम जायसवाल पांच महीने से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ वाराणसी समेत कई जिलों में प्राथमिकी दर्ज है। 

कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े इस मामले में शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र की पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। वह जेल में है। शुभम की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। अदालत ने उसे फरार घोषित किया है। अब इस मामले में देश और विदेश की पुलिस एक साथ कार्रवाई करेगी।

Trending Videos
Cough Syrup Case Interpol Issues Red Corner Notice Against Kingpin Shubham Arrest Imminent
भोला जायसवाल और शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

पहचान की कवायद : घनी दाढ़ी, लंबाई 5 फीट 9 इंच
शुभम जायसवाल के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस में उसका शारीरिक बायोडाटा भी दर्शाया गया है। इसमें उसका नाम, पता, उम्र, लंबाई, वजन और आंखों का रंग दर्ज है। विशिष्ट पहचान के तौर पर घनी दाढ़ी का उल्लेख किया गया है। नोटिस के अनुसार उसकी ऊंचाई 1.8 मीटर (करीब 5 फीट 9 इंच), वजन लगभग 85 किलोग्राम, बाल काले और आंखें भी काली बताई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cough Syrup Case Interpol Issues Red Corner Notice Against Kingpin Shubham Arrest Imminent
शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से गाजियाबाद तक दर्ज हैं दस मामले
कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में एनडीपीएस के 10 मामले दर्ज हैं। वाराणसी के कोतवाली थाना में दो, रोहनिया थाना में दो, रामनगर थाना में एक, जौनपुर कोतवाली थाना में एक, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना में दो और गाजियाबाद के नंदग्राम थाना में एक मामला दर्ज है। हर मामले में शुभम ही मुख्य आरोपी है।

Cough Syrup Case Interpol Issues Red Corner Notice Against Kingpin Shubham Arrest Imminent
शुभम जायसवाल के मकान में रूफ टॉप पर स्वीमिंग पूल। - फोटो : अमर उजाला

पांच नवंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से भागा था दुबई
कफ सिरप मामले में नाम सामने आने की भनक लगते ही आरोपी ने देश छोड़ने की तैयारी कर ली थी। 15 नवंबर को कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी से 10 दिन पहले, यानी पांच नवंबर को शुभम जायसवाल पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दुबई के लिए रवाना हो गया था। इस बात की पुष्टि जांच के दौरान एसआईटी ने की थी।

विज्ञापन
Cough Syrup Case Interpol Issues Red Corner Notice Against Kingpin Shubham Arrest Imminent
कफ सिरप तस्करी का आरोपी अमित यादव और शुभम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी ने इस तरह से कसा शिकंजा

  • 19 नवंबर 2025 को रोहनिया पुलिस ने 500 पेटी से ज्यादा कफ सीरप बरामदगी का केस दर्ज किया।
  • 22 जनवरी को गैर जमानती वारंट जारी हुआ।
  • 24 फरवरी को कुर्की पूर्व का उद्घोषणा नोटिस जारी हुआ।
  • 26 फरवरी को उसके घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।
  • 27 फरवरी को विभिन्न अखबारों में इश्तेहार प्रकाशित कराए गए।
  • 30 मार्च को अदालत ने कोर्ट में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया।
  • 01 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने अदालत में पेश न होने का केस दर्ज किया।
  • 05 अप्रैल को पुलिस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed