{"_id":"69d88c002b231d4eac03298c","slug":"varanasi-weather-storm-and-rain-winds-resembling-heatwave-expected-and-temperatures-will-rise-by-eight-degree-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: आंधी-बारिश के बाद अब लू जैसी चलेगी हवा, बढ़ेगा तापमान; जानें- अगले सप्ताह का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: आंधी-बारिश के बाद अब लू जैसी चलेगी हवा, बढ़ेगा तापमान; जानें- अगले सप्ताह का पूर्वानुमान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:04 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में मौसम का बदलाव जारी है। शुक्रवार यानी आज और 11 और 12 अप्रैल को हवा बहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं विभाग ने आगे बारिश की कोई चेतावनी या उम्मीद भी नहीं जताई है।
विज्ञापन
1 of 5
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अप्रैल महीने में बेमौसम आंधी, बारिश के ठीक बाद अब लू जैसी स्थिति बनने वाली है। बनारस का मौसम फिर से बदलना शुरू हो गया है। दो दिन से लग रही सिहरन अब समाप्त हो गई है। दूसरी ओर अब तेज धूप के बीच लू की तर्ज पर सूखी हवा बहने के आसार हैं। 10, 11 और 12 अप्रैल को हवा बहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने आगे बारिश की कोई चेतावनी या उम्मीद भी नहीं जताई है।
Trending Videos
2 of 5
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे रहा, मगर बुधवार के मुकाबले यह दो डिग्री ऊपर आ गया। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक तेज सूखी हवा चलने के आसार हैं। इसकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
4 of 5
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
आगामी सप्ताह कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी सप्ताह कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते दिन का पारा छह से आठ डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं रात का तापमान भी 4-5 डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. सिंह ने बताया कि जिले का पारा तेजी से ऊपर आ रहा है। अभी तक पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के चलते गर्मी कम और बारिश जैसी स्थिति बनी हुई थी। अब मौसम सामान्य हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।