{"_id":"69d8a6ad6b93da5cf70a3d76","slug":"employee-of-gujarat-based-sk-traders-firm-robbed-of-80-lakh-in-varanasi-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 80 लाख की डकैती: गुजरात की फर्म के कर्मचारी के साथ हुई घटना, असलहे के बल पर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में 80 लाख की डकैती: गुजरात की फर्म के कर्मचारी के साथ हुई घटना, असलहे के बल पर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: गुजरात की फर्म एसके ट्रेडर्स के कर्मचारी से वाराणसी में 80 लाख रुपये की डकैती का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित शिवराज नगर कालोनी में नकाबपोश छह बदमाशों द्वारा गुजरात की कृषि फर्म के कार सवार कर्मचारी से 80 लाख की डकैती हुई। परिचित राजेंद्र सिंह के मकान के बाहर खड़ी कार से डकैती के बाद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना 14 मार्च की रात की है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
गुजरात के गांधीनगर रांझरडा एपी 06, सुरमाया पार्ट-2 निवासी कमलेश शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म मेसर्स एसके ट्रेडर्स है, जिसका कार्यालय जवेरी बाजार मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है। हेड आफिस गुजरात में है, जो सब्जी, फल, फूल व अन्य कृषि उत्पादक का कारोबार पूरे भारत में करती है। कंपनी एम.एस.एम.ई. एवं केंद्रीय भंडार के अंतर्गत भी पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से कुछ कृषि उत्पादक सामानों को क्रय करने की आवश्यकता रही, जिसके संबंध में 13 मार्च को अपने अस्थायी कर्मचारी बजरंग सिंह निवासी मध्य प्रदेश को 80 लाख रुपये नकद दिया। वह कार लेकर वाराणसी स्थित परिचित राजेंद्र सिंह निवासी शिवराज नगर कालोनी पहुंचा।
इसे भी पढ़ें; UP: सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल, कपड़ों पर लगे खून के धब्बे बयां कर रहे थे हादसे की कहानी, दर्द से कराहते रहे लोग
14 मार्च की रात में छह अज्ञात व्यक्ति राजेन्द्र सिंह के घर के अंदर घुसकर पार्किंग में खड़ी कार में सो रहे कर्मचारी को असलहा तानकर बंधक बना लिया और 80 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
बजरंग ने वारदात की सूचना राजेंद्र सिंह और फर्म के कर्मचारी हसमुख गिरी को दी। भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के घरो में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज की गई है।