सब्सक्राइब करें

Youth Burnout Yoga: हमेशा थका-थका क्यों महसूस करते हैं युवा? योग से मिलेगा समाधान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:59 AM IST
सार

Work Stress Relief Yoga: आजकल युवा भी बर्नआउट, नींद की कमी और खराब वर्क कल्चर के कारण जल्दी थक जाते हैं। योग, प्राणायाम और मेडिटेशन इन समस्याओं को कम करके शरीर और मन को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Youth Burnout Yoga Solution Why Young People Feel Tired Treatment In hindi
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

Yoga Se Thakan Kaise Door Kare: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक अजीब सा ट्रेंड देखने को मिल रहा है, अब जवान लोग भी हमेशा थके हुए महसूस करते हैं। जहां पहले थकान को उम्र से जोड़ा जाता था, वहीं अब 20-30 साल के युवा भी मानसिक और शारीरिक रूप से थके नजर आते हैं। देर रात तक काम करना, मोबाइल स्क्रीन पर घंटों बिताना, अनियमित नींद और लगातार बढ़ता वर्क प्रेशर इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं।

बर्नआउट, एक ऐसी स्थिति बन चुकी है, जिसमें व्यक्ति का मन और शरीर दोनों थक जाते हैं। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आदतें आगे चलकर बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी समाधान के रूप में सामने आता है। योग न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, नींद बेहतर होती है और जीवन में संतुलन आता है।

अगर आप भी बिना कारण थकान महसूस करते हैं, तो यह लेख आपको इसकी वजह और योग के जरिए इसका समाधान समझने में मदद करेगा।

Trending Videos
Youth Burnout Yoga Solution Why Young People Feel Tired Treatment In hindi
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्यों थका हुआ महसूस करते हैं युवा


आज के वर्क कल्चर में अपेक्षाएं और मांग इतना बढ़ गई है कि युवा लगातार दबाव में जी रहे हैं। लंबे वर्किंग आवर्स, टारगेट्स और असुरक्षित नौकरी के कारण बर्नआउट तेजी से बढ़ रहा है। इससे व्यक्ति की ऊर्जा खत्म होने लगती है और मोटिवेशनल भी कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth Burnout Yoga Solution Why Young People Feel Tired Treatment In hindi
नींद - फोटो : Freepik.com

नींद की कमी

थकान की सबसे बड़ी वजह नींद पूरी न होना है। आज के युवा देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी नींद प्रभावित होती है। कम नींद लेने से शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिलता और दिनभर थकान बनी रहती है। यह आदत धीरे-धीरे क्रॉनिक फटीग में बदल सकती है।

Youth Burnout Yoga Solution Why Young People Feel Tired Treatment In hindi
खराब वर्क कल्चर से मानसिक थकान - फोटो : Freepik.com

खराब वर्क कल्चर का असर

कई कंपनियों में वर्क लाइफ बैलेंस का अभाव होता है। लगातार काम, छुट्टियों की कमी और मानसिक दबाव से युवा जल्दी थक जाते हैं। यह स्थिति उनकी उत्पादकता और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर डालती है।

विज्ञापन
Youth Burnout Yoga Solution Why Young People Feel Tired Treatment In hindi
योग से थकान कैसे दूर होती है? - फोटो : Adobe

योग से थकान कैसे दूर होती है?
 

योग, प्राणायाम और ध्यान (Meditation) शरीर और मन को रिलैक्स करते हैं। यह स्ट्रेस हार्मोंस को कम करता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। नियमित योग करने से फोकस बेहतर होता है और थकान कम महसूस होती है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed