सब्सक्राइब करें

Weight Loss Challenge: 2 महीने में तेजी से घटाएं वजन, ये योगासन करेंगे कमाल!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 04:10 PM IST
सार

Yoga For Belly Fat: दो महीने में वजन घटाने के लिए रोजाना योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, नौकासन और कपालभाति प्राणायाम करना बेहद प्रभावी होता है। यह शरीर की कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Weight Loss in 60 Days Belly Fat reduce Yoga Tips weight kaise Kam karen
वेट लॉस के लिए योग - फोटो : Adobe Stock

60 Din Me vajan kaise kam kare : आज के समय में बढ़ता वजन एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आप भी बिना जिम जाए घर पर वजन कम करना चाहते हैं, तो योग एक बेहतरीन विकल्प है। 2 महीने का वेट लॉस चैलेंज अपनाकर आप अपने शरीर में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। योग न सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि शरीर को फिट, लचीला और ऊर्जावान भी बनाता है।



अगर आप सच में वजन कम करना चाहते हैं, तो यह 2 महीने का योग चैलेंज आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है। नियमित अभ्यास और सही डाइट के साथ आप फिट और हेल्दी लाइफ पा सकते हैं। वजन कम करने के लिए ये दो महीने का वेट लाॅस प्लान अपनाएं।

60 दिन का वेट लॉस प्लान

  • पहला महीना: शरीर को एक्टिव बनाएं, बेसिक योगासन करें।
  • दूसरा महीना: इंटेंसिटी बढ़ाएं और नियमित अभ्यास करें।

रोजाना 20-30 मिनट योग करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। बस ध्यान रखना है कि अभ्यास नियमित रखें। हेल्दी डाइट लें और जंक फूड से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। अच्छी और पूरी नींद लें।  साथ ही शुरूआत में योगाभ्यास धीरे धीरे करें। किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह लें और ओवरएक्सरसाइज से बचें। 
 

Trending Videos
Weight Loss in 60 Days Belly Fat reduce Yoga Tips weight kaise Kam karen
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

वजन घटाने वाले असरदार योगासन


सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक सेट है। इसके अभ्यास से पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है। सूर्य नमस्कार तेजी से कैलोरी बर्न करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight Loss in 60 Days Belly Fat reduce Yoga Tips weight kaise Kam karen
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन

वजन कम करना चाहते हैं तो भुजंगासन का अभ्यास जरूर करें। इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है और पीठ मजबूत होती है। अतिरिक्त वसा को घटाने में भुजंगासन का अभ्यास कारगर है। 

Weight Loss in 60 Days Belly Fat reduce Yoga Tips weight kaise Kam karen
नौकासन - फोटो : freepik
नौकासन

यह आसन पेट की जिद्दी चर्बी घटाने के लिए बेहद प्रभावी है। जिन लोगों का पेट निकला हो, वह रोजाना नौकासन का अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
Weight Loss in 60 Days Belly Fat reduce Yoga Tips weight kaise Kam karen
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास शरीर को कई फायदे देता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में मदद करता है।

-----------------------------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed