सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Mint Plant Care How To Grow Pudina At Home Pudina Kaise Ugaye

How To Grow Mint: छोटे गमले में उगाएं ढेर सारा पुदीना, जान लें सबसे आसान तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Mint Plant Grow Tips: घर पर पुदीना उगाने के लिए कटिंग को पानी या मिट्टी में लगाकर रोज हल्की धूप और पानी देना जरूरी है। 10-15 दिनों में पौधा बढ़ने लगता है और ताजा पुदीना मिल जाता है।

Mint Plant Care How To Grow Pudina At Home Pudina Kaise Ugaye
पुदीने का पौधा गमले में कैसे उगाएं - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Pudina Kaise Ugaye: पुदीना एक ऐसी जड़ी बूटी है जो हर घर की किचन में काम आती है। गर्मियों में तो चटनी से लेकर ड्रिंक्स तक पुदीना से बनाए जाते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से घर पर ही उगा सकते हैं, बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के।

Trending Videos

अगर आप भी ताजा और आर्गेनिक पुदीना उगाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके काम का है। घर पर पुदीना उगाना बेहद आसान और फायदेमंद है। थोड़ी सी देखभाल से आप पूरे साल ताजा पुदीने का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर गमले में पुदीने का पौधा उगाने से आपको हमेशा ताजा और आर्गेनिंक पत्तियां मिल जाती है। पैसों की बचत भी होती है, और पुदीना बाजार से लाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ ही घर में हरियाली व फ्रेशनेस रहती है। आइए जानते हैं पुदीना उगाने के आसान तरीके।
 

Gardening Tips: पहली बार गार्डनिंग करनी है? इस मौसम में कौन-कौन से पौधे घर पर लगा सकते हैं?




पुदीना उगाने के आसान तरीके


कटिंग से उगाएं 
 

  • पुदीना उगाने का ये सबसे आसान तरीका है। 
  • बाजार से ताजा पुदीना लें।
  • 4-5 इंच की डंडी काटें।
  • इसे पानी या मिट्टी में लगा दें।
  • 7-10 दिनों में जड़ें निकलने लगेंगी।


सही गमला और मिट्टी चुनें

  • ड्रेनेज होल वाला गमला लें।
  • अब इसमें मिट्टी और खाद मिलाएं
  • अब पूदीने की जड मिट्टी में लगा दें।

 

Gardening Tips: पौधों में कब और कौन सी खाद डालनी चाहिए? हर किसी के लिए जानना जरूरी



धूप का ध्यान रखें

  • पुदीना को हल्की धूप पसंद होती है।
  • पौधे को रोज 3-4 घंटे सनलाइट दें।


पानी सही मात्रा में दें

  • अगर मिट्टी सूखी लगे तो पानी दें।
  • ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं।


नियमित कटाई करें

पत्तियां काटते रहने से पौधा और तेजी से बढ़ता है।

 

Money Plant: क्या घर में मनी प्लांट लगाने से कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं? जानिए सच और मिथक



ध्यान रखने वाली बातें

  • ज्यादा धूप से बचाएं।

  • पानी जमा न होने दें।

  • समय-समय पर खाद डालें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed