Good Friday: 2026 में कब है गुड फ्राइडे? क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानिए इतिहास
Good Friday 2026 Date: गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है, जब उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना और उपवास करते हैं।
विस्तार
Good Friday Kab Hai 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे प्रभु जीजस क्राइस्ट के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे अप्रैल महीने में मनाया जा रहा है।गुड फ्राइडे इसाई धर्म से जुड़ा गम का मौका है। लेकिन इसे गुड क्यों कहते हैं, ये सवाल जरूर लोगों के मन में रहता है। आइए जानते हैं कि इस बार गुड फ्राइडे कब है, क्यों मनाया जाता है और इस दिन को सेलिब्रेट करने का सही तरीका क्या है। गुड फ्राइडे से जुड़ा इतिहास और महत्व जानिए सबकुछ।
2026 में कब है गुड फ्राइडे?
साल 2026 में गुड फ्राइडे 3 अप्रैल, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। परंपरा के मुताबिक, हर साल ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। वहीं ईस्टर संडे वसंत ऋतु की पहली पूर्णिमा के बाद आने वाले रविवार को मनाते हैं। इस साल ईस्टर संडे 5 अप्रैल को है। इसलिए गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले 3 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे भी कहते हैं।
क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यीशु मसीह को सूली (Cross) पर चढ़ाया गया था। कहते हैं कि यीशु ने मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए और ईश्वर की राह दिखाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इसलिए यह दिन दुख और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
गुड फ्राइडे कैसे मनाया जाता है?
- इस दिन लोग प्रार्थना और उपवास करते हैं। यीशु के अनुयायी चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और उपवास रखते हैं।
- गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष सभा का आयोजन होता है और खास प्रार्थना व धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं।
- ये दिन गम का है। इस दिन लोग सादगी और शांति बनाए रखते हैं।
- यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए क्रॉस का सम्मान किया जाता है।
गुड फ्राइडे का महत्व
-
त्याग और बलिदान का संदेश
-
प्रेम और क्षमा की सीख
-
मानवता और शांति का प्रतीक
यह दिन हमें सिखाता है कि प्रेम, त्याग और क्षमा जीवन के सबसे बड़े मूल्य हैं। गुड फ्राइडे हमें मानवता की सेवा और अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।