बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Hanuman Janmotsav Bhog Recipe Boondi laddu prasad bajrangbali Bhog Kaise banaye

Hanuman Janmotsav Bhog Recipe: बजरंगबली को खुश करने का आसान तरीका, जन्मोत्सव पर ये भोग जरूर बनाएं!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanuman Bhog Recipe In Hindi: हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान को बूंदी के लड्डू, चना-गुड़ और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इन प्रसाद को घर पर आसानी से बनाकर श्रद्धा से चढ़ाया जा सकता है।

Hanuman Janmotsav Bhog Recipe Boondi laddu prasad bajrangbali Bhog Kaise banaye
हनुमान जी का प्रिय भोग बनाने की विधि - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

hanuman ji ka priya bhog kaun sa hai: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी को उनके प्रिय भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से चढ़ाया गया प्रसाद बजरंगबली को शीघ्र प्रसन्न करता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

Trending Videos


बजरंगबली जी को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, चना-गुड़, तुलसी पत्ता और सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। ये भोग उनकी प्रिय वस्तुओं में शामिल हैं और इन्हें चढ़ाने से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। आप घर पर भी रामभक्त हनुमान के लिए भोग बनाकर अर्पित कर सकते हैं। इस खास दिन पर घर में बने प्रसाद का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं बजरंगबली के प्रिय भोग और उनकी आसान रेसिपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


बूंदी के लड्डू 


उनके सबसे प्रिय भोग में से एक बूंदी का लड्डू है। बूंदी लड्डू को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यहां बताई जा रही रेसिपी से प्रसाद बनाएं, इसका स्वाद बाजार से लाए लड्डूओं से भी बेहतर हो सकता है। यहां बताई जा रही सामग्री और विधि नोट कर लें।

लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन 1 कप

  • चीनी 1 कप

  • इलायची पाउडर

  • घी


बूंदी का लड्डू बनाने का तरीका

 

  • बेसन में पानी मिलाकर घोल बना लें।
  • घोल बहुत अधिक गाढ़ा या बहुत पतला न बनाएं।
  • अब एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें।
  • छन्नी की मदद से बेसन का घोल गर्म तेल में गिराएं।
  • और बेसन के घोल से बूंदी तल लें।
  • दूसरी तरफ चीनी की चाशनी तैयार करें।
  • डेढ़ कप चीनी में 3/4 कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं
  • गाढ़ा होने तक पकाएं। दो उंगलियों के बीच चिपचिपापन आने पर चाशनी तैयार है।
  • अब चाशनी में बूंदी को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • हल्का ठंडा हो जाए तो इसी बूंदी के लड्डू बना लें।
  • कुछ देर इन्हें सेट होने के लिए रख दें। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed