सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Hanuman Jayanti 2026 Lessons To Learn From Lord Hanuman Motivation in Hindi

Hanuman Jayanti 2026: बजरंगबली से सीखें ये 7 जीवन बदलने वाले सबक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Hanuman Life Lessons: हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर भगवान हनुमान से हम भक्ति, साहस, निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, विनम्रता, धैर्य और समर्पण जैसे 7 महत्वपूर्ण जीवन सबक सीख सकते हैं, जो सफलता और शांति का मार्ग दिखाते हैं।

Hanuman Jayanti 2026 Lessons To Learn From Lord Hanuman Motivation in Hindi
हनुमान जी से सीखें ये सबक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हनुमान जयंती का पावन पर्व हमें केवल पूजा-अर्चना का अवसर ही नहीं देता, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी देता है। भगवान हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Trending Videos

उनके जीवन से हम कई महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं, जो हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की ताकत देते हैं। इस वर्ष हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान के गुणों या जीवन मंत्रों को अपनाएं। उनके जीवन से 7 सबक लें, जो आपके जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। ये सीख आपको हर मुश्किल में मजबूत बनाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर बजरंगबली के गुण और उनसे लें जीवन के 7 सबक।
 

भगवान हनुमान से सीखें 7 जीवन के सबक


1. भक्ति और समर्पण

हनुमान जी ने भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति दिखाई। ये उनका समर्पण ही था कि श्रीराम की भक्ति में उन्होंने अपना वक्षस्थल चीरकर प्रभु राम और माता सीता का छवि दिखाई। माता सीता की तलाश में समुद्र तक लांघ गए और लक्ष्मण जी को बटाने के लिए संजीवनी बूटी लेने गए। 

  
सीख: अपने लक्ष्य और रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें।


2. साहस और आत्मविश्वास

उन्होंने हर कठिनाई का सामना बिना डर के किया। लंका दहन करना उनका साहस था और समुद्र पार करना उनका आत्मविश्वास। बजरंगबली जी ने निडरता से सबका सामना किया।


सीख: मुश्किल समय में डरने के बजाय हिम्मत दिखाएं।


3. निस्वार्थ सेवा

हनुमान जी ने बिना किसी स्वार्थ के सेवा की। भगवान राम के उद्देश्य की पूर्ति के लिए हनुमान जी ने निस्वार्थ सेवा की। वे लक्ष्मण जी को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाने चले गए। जड़ी बूटियों का ज्ञान न होने पर वह पूरा द्रोणागिरी पर्वत उठा लाए।

सीख: दूसरों की मदद करना ही सच्ची महानता है।


4. अनुशासन और संयम

उनका जीवन अनुशासन और नियंत्रण का उदाहरण है। अष्ट सिद्धियों के बावजूद उन्होंने खुद को अंहकारमुक्त रखा, ये उनका आत्मनियंत्रण है। वहीं अशोक वाटिका में उन्होंने संयम और ब्रह्मचर्य का पालन किया जो उनके चरित्र की सर्वोच्च मिसाल है। 

सीख: सफलता के लिए नियमितता जरूरी है।


5. विनम्रता

इतनी शक्ति होने के बावजूद वे हमेशा विनम्र रहे। एक बार उनकी मुलाकात वाल्मीकि जी से हुई। जब वाल्मीकि जी ने हनुमान जी की रचना देखी तो उन्हें लगा कि उनकी रचना बजरंगबली की रचना से कमतर है। इस पर हनुमान जी ने अपनी पत्थर पर लिखी रचना को नष्ट करने का निर्णय ले लिया। ये उनकी विनम्रता का एक उदाहरण है। 

सीख: सफलता के बाद भी अहंकार न करें।


6. धैर्य

उन्होंने हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखा। जब लंका मार्ग में सुरसा ने उनका रास्ता रोका तो हनुमान जी ने बल के बजाय धैर्य और बुद्धि से अपना शरीर छोटा किया और उनके मुख से निकल पाए। वहीं रावण की सभा में जब उन्हें अपशब्द कहे गए, तब भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया। 

सीख: जल्दबाजी के बजाय सही समय का इंतजार करें।


7. समर्पण और मेहनत

हनुमान जी ने हर काम को पूरी लगन से किया। ये उनकी मेहनत ही थी, जिसने प्रभु राम और सीता माता का मिलन संभव कराया। लंका विजय के बाद वह राम जी के साथ अयोध्या चले गए और मान्यता है कि आज तक अयोध्या की रक्षा कर रहे हैं, ऐसा समर्पण हनुमान जी के जीवन में कई मौकों पर देखने को मिला।

सीख: मेहनत और समर्पण से ही सफलता मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed