{"_id":"69ce7ba5aaac99f4ab06e5a3","slug":"video-poonam-get-success-in-up-pcs-exam-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपीपीसीएस परीक्षा में पूनम ने लहराया सफलता का परचम, युवाओं को दिया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपीपीसीएस परीक्षा में पूनम ने लहराया सफलता का परचम, युवाओं को दिया ये संदेश
कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संघर्ष के दम पर पूनम झा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को सीता नगर में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पूनम ने बताया कि इस सफलता के पीछे कई वर्षों की तपस्या, असफलताओं से मिली सीख और परिवार का अटूट समर्थन है। पूनम ने कहा कि कई बार परिस्थितियां कठिन हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार डटी रहीं। उन्होंने लक्ष्य हासिल करने के लिए खुद ही अध्यापक की नौकरी कर तैयारी की। भाई जगन दीप झा ने बताया कि उनकी बहन पूनम की सफलता यह साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। पूनम ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत और धैर्य जरूरी है। इस दौरान दौरान सोमप्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा, राज शर्मा, जेडी शर्मा, यशपाल शर्मा,राजकुमार शर्मा, अनिल शर्मा आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।