सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired UP Police sub inspector Trapped in Honeytrap: AI Video Used to Extort 3.47 Lakh

UP: बला की खूबसूरत महिला का गंदा काम, सेवानिवृत्त दरोगा से VIDEO कॉल, फिर ऐसी हरकत; देने पड़े 3.47 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अंजान वीडियो कॉल उठाने के बाद रिटायर्ड दरोगा को एआई से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल किया गया। डर के चलते उन्होंने 3.47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, पुलिस अब साइबर जांच में जुटी है।

Retired UP Police sub inspector Trapped in Honeytrap: AI Video Used to Extort 3.47 Lakh
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के रहने वाले एक सेवानिवृत्त दरोगा हनीट्रैप का शिकार हो गए। एक अंजान वीडियो कॉल उठाने के बाद ब्लैकमेलिंग शुरू हुई, दरोगा से 3.47 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत दर्ज करने के बाद साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।
Trending Videos


 

भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड पडुआ चौराहा के पास रहने वाले पीड़ित ने बताया कि 12 जनवरी को वह घर पर थे, तभी एक व्हाट्सअप कॉल आई। एक लड़की की आवाज आई और कहा कि वह उनकी रिश्तेदार बोल रही है। इसके कुछ देर बाद वीडियो कॉल आई, उन्होंने कॉल उठाई, उसमें एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दी। उन्होंने कॉल काट दी। करीब 40 मिनट बाद एक नंबर से कॉल आई और कहा गया कि मेरी मां बीमार है, एक लाख रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हारा आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दूंगी। दरोगा ने मना कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अगले दिन 13 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उनके पास उनका आपत्तिजनक वीडियो भेजा, जो कि एआई से एडिट किया गया था। दो लड़कियों ने फोन पर उन्हें धमकी दी कि अगर रुपये नहीं भेजे तो वीडियो वायरल कर बदनाम और बर्बाद कर देगें। उन्होंने बताए गए खातों में करीब 3.47 लाख रुपये भेजे। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed