{"_id":"69ce629cdaa71ba614090684","slug":"imas-command-now-in-dr-ashishs-hands-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1672745-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आईएमए की कमान अब डॉ. आशीष के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आईएमए की कमान अब डॉ. आशीष के हाथ
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित आईएमए के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद चिकित्सक।
विज्ञापन
अयोध्या। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी ने बुधवार की देर रात पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद से ही आईएमए की कमान बतौर अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के हाथ में आ गई है। जबकि, सचिव पद की जिम्मेदारी अब डॉ. निशांत सक्सेना संभालेंगे।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरके बनौधा और सचिव डॉ. प्रवीण मौर्या ने दोनों पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा है। इस दौरान गोरखपुर के एक कैंसर संस्थान की ओर से संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीकों, एडवांस रेडिएशन टेक्नोलॉजी और कैंसर से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. अंजलि जैन व डॉ. सीपी अवस्थी ने कैंसर के समग्र उपचार, नई तकनीकों और रोगियों के बेहतर परिणामों पर अपने विचार साझा किए।
विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर कैंसर के अधिकतर मामलों में शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। समय-समय पर जांच और सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है। समय रहते रोग की जानकारी होने पर मरीज की जान आसानी से बचाई जा सकती है। डाॅक्टरों ने तंबाकू, धूम्रपान और अनियमित खानपान को कैंसर का प्रमुख कारण बताया। इस मौके पर आईएमए के संरक्षक व पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. शालिनी चौहान, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. केएन कौशल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos