सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Acharya Akhileshwar Das Remembered on His Death Anniversary

Ayodhya News: पुण्यतिथि पर याद किए गए आचार्य अखिलेश्वरदास

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Acharya Akhileshwar Das Remembered on His Death Anniversary
विज्ञापन
अयोध्या। सनातन धर्म, दर्शन और साहित्य के प्रकांड आचार्य अखिलेश्वरदास की 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सर्वेश्वर राम वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों और संतों की भावपूर्ण उपस्थिति रही। इस दौरान आचार्य का पूजन-अभिषेक कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Trending Videos

आचार्य पीठ दशरथमहल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य ने कहा कि ऐसे यशस्वी संत युगों में ही जन्म लेते हैं। उन्होंने आचार्य अखिलेश्वरदास को साधुता और विद्वता का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि उनके साकेतवास के बाद जो रिक्तता उत्पन्न हुई, वह आज भी महसूस की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहे उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत डॉ. रामानंददास ने कहा कि गुरुजी स्वयं में एक जीवंत सद्ग्रंथ थे। उनका सानिध्य और संरक्षण अत्यंत शिक्षाप्रद रहा। उनसे मिले संस्कार ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरलीदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत संजय दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत गिरीशदास,सत्य नारायण दास सहित अनेक संत-महात्माओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed