सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   An ANM who quit her job five years ago obtained registration by submitting her degree

Ayodhya News: पांच साल पहले नौकरी छोड़ने वाली एएनएम की डिग्री लगाकर ले लिया पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
An ANM who quit her job five years ago obtained registration by submitting her degree
विज्ञापन
अयोध्या। मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन ने पंजीकरण कराते समय पांच साल पहले नौकरी छोड़ने वाली एएनएम की डिग्री लगाई थी। सीएमओ कार्यालय में शनिवार को दिए बयान में एएनएम ने इसका खुलासा किया है।
Trending Videos

शहर के बेनीगंज, महताब बाग निवासी सोनी यादव (32) को बीते मंगलवार को बल्लाहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजन ने लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया था। सीएमओ ने अस्पताल सील करके मामले की जांच शुरू की थी। एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ के बयान ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बतौर एएनएम पंजीकृत एक महिला को भी बुलाया गया, जिसने बताया कि वह वर्ष 2021 में अस्पताल छोड़ चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 से 2021 के मध्य सेवा दी थी।
इसके बाद वह जनौरा बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थीं। वर्ष 2024 से वह देवकाली हाईवे पर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में सेवा दे रही हैं। उन्होंने डिग्री के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
सूत्रों के अनुसार, एक अन्य चिकित्सक ने भी स्वयं के उस अस्पताल में कार्य न करने का दावा किया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन बिडिंग मॉडल के तहत निश्चेतक के रूप में तैनात एक डॉक्टर उस अस्पताल में बतौर निश्चेतक पंजीकृत हैं। उन्होंने भी मंगलवार को संबंधित अस्पताल में कोई कार्य करने से इन्कार किया है।
वर्जन...
अस्पताल में पंजीकृत सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। संबंधित एएनएम से शपथ पत्र के रूप में बयान मांगा गया है। अन्य लोगों को भी बयान देने के लिए बुलाया गया है।
-डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, सीएमओ
----------------------------------------------
जच्चा-बच्चा की मौत मामले में अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर

अयोध्या। शहर के बल्लाहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी अस्पताल में मंगलवार को हुई जच्चा-बच्चा की मौत मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि बेनीगंज, महताब बाग निवासी सुरेश यादव ने तहरीर दी थी। सीएमओ की जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताई गई है। आरोपी अस्पताल संचालिका डॉ. अंजलि श्रीवास्तव व उनके स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed