सब्सक्राइब करें

IPL 2026 Quick Snacks: मैच देखते-देखते बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, बिना गैस जलाए

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 01:16 PM IST
सार

No Cooking Snacks Recipes: IPL 2026 देखते समय झटपट स्नैक्स बनाने के लिए बिना पकाए बनने वाली रेसिपीज़ जैसे चाट, सैंडविच, फ्रूट मिक्स और दही स्नैक्स सबसे आसान और स्वादिष्ट विकल्प हैं। ये कम समय में तैयार होते हैं और मैच का मजा बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन
IPL 2026 No Cook Quick Snacks Recipes For Match At Home in Hindi
आईपीएल देखते देखते बिना गैस बनाएं ये स्नैक्स - फोटो : AI

IPL 2026 Food Ideas: आईपीएल शुरू हो चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट के शौकीन लोग मैच का समय होते ही टीवी के सामने या मोबाइल पकड़कर बैठ जाते हैं। आईपीएल का रोमांच शुरू होते ही हर कोई टीवी या मोबाइल के सामने बैठकर मैच का आनंद लेना चाहता है।



मैच के रोमांच के साथ अगर स्वादिष्ट स्नैक्स मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन आईपीएल मैच को छोड़कर किचन में जाना शायद ही किसी को पसंद आता हो। तो क्यों न मैच के दौरान कुछ ऐसा बनाया जाए तो मिनटों में तैयार हो जाए और जिसे बनाने के लिए टीवी छोड़कर रसोई में भी न जाना पड़े।

अगर आप भी मैच के दौरान बिना समय गंवाए कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यहां बिना कुक किए स्नैक्स रेसिपीज बताई जा रही हैं जो आपके लिए परफेक्ट हैं। ये झटपट बनते हैं और स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। साथ ही इन रेसिपीज को बनाने के लिए एलपीजी गैस का उपयोग भी नहीं करना पड़ता है।

नो कुक स्नैक्स बनाते हैं तो समय की बचत होती है, गैस या बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। इस तरह के स्नैक्स हेल्दी और लाइट रहते हैं। साथ ही मैच का मजा बिना ब्रेक के लिया जा सकता है। ये 5 बिना गैस वाली स्नैक्स रेसिपीज नोट कर लें जो आपके मैच टाइम को और भी खास बना देंगी।

Trending Videos
IPL 2026 No Cook Quick Snacks Recipes For Match At Home in Hindi
sandwich - फोटो : instagram

इंस्टेंट ब्रेड सैंडविच

आप मैच के दौरान ब्रेड सैंडविच बना सकते हैं। इसके लिए ब्रेड स्लाइस में बटर, खीरा, टमाटर और चटनी लगाकर सैंडविच तैयार करें। ये स्नैक्स दो मिनट में तैयार हो जाएगा। हेल्दी और हल्का स्नैक्स है और बिना कुकिंग या किचन में जाए बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 No Cook Quick Snacks Recipes For Match At Home in Hindi
Corn Chaat - फोटो : instagram

मसाला काॅर्न चाट

उबले कॉर्न में नमक, चाट मसाला, नींबू और बारिक कटा प्याज मिलाएं। इस तरह आप मिनटों में मसाला काॅर्न चाट बना सकते हैं, वो भी टीवी के सामने बैठे-बैठे। मसाला काॅर्न चाट टैंगी और स्वादिष्ट होता है। साथ ही मैच के दौरान के लिए परफेक्ट लाइट वेट स्नैक्स होता है। 

IPL 2026 No Cook Quick Snacks Recipes For Match At Home in Hindi
फ्रूट चाट - फोटो : istock

फ्रूट चाट

सेब, केला, तरबूज जैसे फलों को लेकर बैठ जाएं और मैच देखते देखते इन्हें काट लें। अब फलों में काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे में मिला लें। ये नाश्ता हेल्दी होने के साथ ही रिफ्रेशिंग भी होता है और तुरंत एनर्जी देता है। 

विज्ञापन
IPL 2026 No Cook Quick Snacks Recipes For Match At Home in Hindi
भेलपुरी - फोटो : instagram

चटपटी भेल

ये एक कुरकुरा और चटपटा स्नैक है, जिसे बनाने के लिए मुरमुरे में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सेव को मिला लें। नींबू का रस मिलाकर सर्व करें। चाहें तो बाजार से भेल मिक्सचर भी ला सकते हैं। इसमें भी प्याज, टमाटर और चटनी मिलाकर बिना गैस या इंडक्शन के तैयार किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed