{"_id":"69cc9f4adcd1e5f7200102c1","slug":"how-to-get-rid-of-headache-from-sunstroke-dhoop-me-sir-dard-hai-to-kya-kare-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Get Rid of Headache: तेज धूप से होता है सिरदर्द तो क्या करें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
How to Get Rid of Headache: तेज धूप से होता है सिरदर्द तो क्या करें?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:56 AM IST
सार
How to Get Rid of Headache: अगर धूप में निकलते ही आपके सिर में तेज दर्द होने लगता है तो अब परेशान न हों। कुछ घरेलू उपाय से आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
तेज धूप की वजह से होने लगता है सिरदर्द तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
How to Get Rid of Headache: बहुत से लोगों को सीधे धूप में आने पर सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। यह स्थिति कभी-कभी शरीर में पानी की कमी, नींद की कमी या तनाव के कारण और भी बढ़ जाती है। जिस कारण बहुत से लोग घर से बाहर निकलने में भी काफी कतराते हैं।
Trending Videos
तेज धूप की वजह से होने लगता है सिरदर्द तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
सिकाई करें
माथे और गर्दन पर ठंडे पानी का कपड़ा रखने या आइस पैक रखने से रक्त वाहिकाओं में संकुचन आता है और दर्द कम होता है। इसे दिन में 10–15 मिनट तक दो से तीन बार किया जा सकता है। यह उपाय विशेष रूप से गर्मी और सूर्य के कारण होने वाले सिरदर्द में फायदेमंद है। इससे आपको तत्काल आराम मिलेगा।

हाइड्रेशन
धूप में निकलते समय शरीर में पानी की कमी सिरदर्द बढ़ा सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी पीते रहें। नारियल पानी शरीर को ताजगी देता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जिससे सिरदर्द कम होता है। अगर नारियल पानी उपलब्ध नहीं है तो अपने साथ ठंडे पानी की बोतल हमेशा रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें।

छायादार जगह पर रहें
सीधी धूप में लंबा समय बिताने से सिरदर्द और थकान बढ़ सकती है। हमेशा छाया, पेड़ या छतरी का उपयोग करें। धूप से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनना और टोपी या हैंडस्कार्फ का इस्तेमाल करना भी मददगार है। तेज धूप ही सिरदर्द की सबसे बड़ी वजह है।

- फोटो : Freepik.com
हल्का भोजन करें
भारी, तैलीय या मसालेदार भोजन से सिरदर्द बढ़ सकता है। हल्का और संतुलित भोजन लें, जिसमें फल, सब्ज़ियां और दही शामिल हों। भोजन में नमक और शक्कर का संतुलित उपयोग भी जरूरी है। जंक फूड से तो दूरी बनाकर ही रखें।