सब्सक्राइब करें

Cough Warning Signs: यहां जानें कितने दिन की खांसी में डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 01 Apr 2026 03:11 PM IST
सार

Cough Warning Signs: अगर बदलते मौसम में भी आपको खांसी है तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि खांसी में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Cough warning signs in hindi khansi me kab doctor ko dikhana chahiye
जानें कितने दिन की खांसी में डॉक्टर को दिखाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
Cough Warning Signs: बदलते मौसम में खांसी एक आम समस्या बन चुकी है। ठंडी और गर्म हवाओं के बीच शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिससे खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर घरेलू इलाजों पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन लगातार या गंभीर खांसी को नजरअंदाज करना खतरे से खाली नहीं होता।


हम आपसे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि खांसी सिर्फ गले की तकलीफ नहीं होती, यह कई बार फेफड़ों और श्वसन तंत्र की गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप समय पर डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समस्या बढ़ने से पहले सही उपचार मिल सके। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना और खांसी जैसी छोटी-सी समस्या को नजरअंदाज न करना, लंबे समय में बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

 
Trending Videos
Cough warning signs in hindi khansi me kab doctor ko dikhana chahiye
जानें कितने दिन की खांसी में डॉक्टर को दिखाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
अगर खांसी काफी ज्यादा है तो कब डॉक्टर से मिलें?

सबसे पहले ये समझ लें कि खांसी अक्सर मामूली समस्या होती है, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। निम्न परिस्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
  • अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहती है और आराम नहीं देती, तो यह फेफड़ों या श्वसन तंत्र में संक्रमण का संकेत हो सकता है।
  • खांसी के साथ अन्य लक्षण जैसे बुखार, सांस लेने में कठिनाई या बलगम में खून दिखें तो भी तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।  
  •  रात में अचानक खांसी का बढ़ना गंभीर स्थिति का संकेत है।
  • खासतौर पर अगर 3 सप्ताह (21 दिन)  तक खांसी रहे तब तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें और इसमें कोताही न बरतें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cough warning signs in hindi khansi me kab doctor ko dikhana chahiye
जानें कितने दिन की खांसी में डॉक्टर को दिखाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
2. घर पर देखभाल कैसे करें?

खांसी को कम करने और आराम पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं:
  • गर्म पानी से गरारा करें क्योंकि ये गले की खराश और जलन को कम करता है।
  • भाप लेना शुरू करें, क्योंकि भाप लेने से श्वसन मार्ग खुलते हैं और बलगम ढीला होता है।
  • पर्याप्त पानी पीना शुरू करें क्योंकि शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, यह बलगम को पतला करता है और खांसी कम करता है।

 
Cough warning signs in hindi khansi me kab doctor ko dikhana chahiye
जानें कितने दिन की खांसी में डॉक्टर को दिखाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
3. कुछ बातों का रखें खास ध्यान

खांसी की समस्या के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
  • धूल, धुआं और ठंडी हवा से बचें क्योंकि ये खांसी को बढ़ा सकते हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • सही समय पर दवा लें। बस ध्यान रखें कि केवल डॉक्टर की सलाह से दवा लें। 
  • बिना निर्देश दवा लेने से समस्या और बढ़ सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed