सब्सक्राइब करें

Ice Bath Side Effects: इन लोगों को कभी नहीं लेना चाहिए आइस बाथ! इसकी वजह से जान तक जा सकती है

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 01 Apr 2026 12:43 PM IST
सार

Side Effects Of Taking Ice Bath: अक्सर आपने सुना होगा कि गर्मी के मौसम में आइस बाथ लेना काफी फायदेमंद रहता है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए काफी नुकसानदायक है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
side effects of taking ice bath in summer kin logo ko ice bath nahi karna chahiye
किन लोगों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
Side Effects Of Taking Ice Bath: अक्सर गर्मी के मौसम में आइस बाथ लेना शरीर को तुरंत ठंडा करने का एक तरीका माना जाता है। कई लोग इसे अपनी सेहत और ताजगी बनाए रखने के लिए अपनाते हैं। आइस बाथ लेने से शरीर का तापमान तेजी से घटता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान या मांसपेशियों के दर्द में राहत मिल सकती है।


पर, ये आपको समझने की जरूरत है कि आइस बाथ हर व्यक्ति के लिए यह सुरक्षित नहीं होता। पर, लोग इस बात को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को आइस बाथ बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
Trending Videos
side effects of taking ice bath in summer kin logo ko ice bath nahi karna chahiye
किन लोगों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
1. हृदय रोगी

जिन लोगों को हृदय की समस्या है, जैसे एंजाइना, हार्ट अटैक या हृदय की अस्थिरता, उनके लिए आइस बाथ लेने से अचानक ब्लड प्रेशर बदलने और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसा करने से हार्ट अटैक तक आ सकता है। इसलिए अगर आपको थोड़ी सी भी दिल से संबंधित समस्या है तो आइस बाथ लेने से बचें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of taking ice bath in summer kin logo ko ice bath nahi karna chahiye
किन लोगों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
2. ब्लड प्रेशर की समस्या वाले

उच्च या निम्न ब्लड प्रेशर वाले लोगों को ठंडे पानी में डुबोना खतरनाक हो सकता है। अचानक ठंडा पानी ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से बढ़ा या घटा सकता है। इसलिए अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आइस बाथ लेने से दूर रहें।

 
side effects of taking ice bath in summer kin logo ko ice bath nahi karna chahiye
किन लोगों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला
3. गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं के लिए आइस बाथ लेने से शरीर पर तनाव पड़ सकता है और यह गर्भस्थ शिशु के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकता है। इससे उनका ब्लड प्रेशर में घट या बढ़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें। 

 
विज्ञापन
side effects of taking ice bath in summer kin logo ko ice bath nahi karna chahiye
किन लोगों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए?
4. संवेदनशील या बुजुर्ग लोग

बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग ठंडे पानी के संपर्क में आने पर ठंड और हाइपोथर्मिया का शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से उन्हें तेज बुखार-जुकाम जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर लंबे समय तक रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed