{"_id":"69ccbac8365a0f7c9b0ceab7","slug":"ipl-2026-no-cook-quick-snacks-recipes-for-match-at-home-in-hindi-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 Quick Snacks: मैच देखते-देखते बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, बिना गैस जलाए","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
IPL 2026 Quick Snacks: मैच देखते-देखते बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, बिना गैस जलाए
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
No Cooking Snacks Recipes: IPL 2026 देखते समय झटपट स्नैक्स बनाने के लिए बिना पकाए बनने वाली रेसिपीज़ जैसे चाट, सैंडविच, फ्रूट मिक्स और दही स्नैक्स सबसे आसान और स्वादिष्ट विकल्प हैं। ये कम समय में तैयार होते हैं और मैच का मजा बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल देखते देखते बिना गैस बनाएं ये स्नैक्स
- फोटो : AI
Link Copied
IPL 2026 Food Ideas: आईपीएल शुरू हो चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट के शौकीन लोग मैच का समय होते ही टीवी के सामने या मोबाइल पकड़कर बैठ जाते हैं। आईपीएल का रोमांच शुरू होते ही हर कोई टीवी या मोबाइल के सामने बैठकर मैच का आनंद लेना चाहता है।
मैच के रोमांच के साथ अगर स्वादिष्ट स्नैक्स मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन आईपीएल मैच को छोड़कर किचन में जाना शायद ही किसी को पसंद आता हो। तो क्यों न मैच के दौरान कुछ ऐसा बनाया जाए तो मिनटों में तैयार हो जाए और जिसे बनाने के लिए टीवी छोड़कर रसोई में भी न जाना पड़े।
अगर आप भी मैच के दौरान बिना समय गंवाए कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यहां बिना कुक किए स्नैक्स रेसिपीज बताई जा रही हैं जो आपके लिए परफेक्ट हैं। ये झटपट बनते हैं और स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। साथ ही इन रेसिपीज को बनाने के लिए एलपीजी गैस का उपयोग भी नहीं करना पड़ता है।
नो कुक स्नैक्स बनाते हैं तो समय की बचत होती है, गैस या बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। इस तरह के स्नैक्स हेल्दी और लाइट रहते हैं। साथ ही मैच का मजा बिना ब्रेक के लिया जा सकता है। ये 5 बिना गैस वाली स्नैक्स रेसिपीज नोट कर लें जो आपके मैच टाइम को और भी खास बना देंगी।
Trending Videos
2 of 6
sandwich
- फोटो : instagram
इंस्टेंट ब्रेड सैंडविच
आप मैच के दौरान ब्रेड सैंडविच बना सकते हैं। इसके लिए ब्रेड स्लाइस में बटर, खीरा, टमाटर और चटनी लगाकर सैंडविच तैयार करें। ये स्नैक्स दो मिनट में तैयार हो जाएगा। हेल्दी और हल्का स्नैक्स है और बिना कुकिंग या किचन में जाए बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Corn Chaat
- फोटो : instagram
मसाला काॅर्न चाट
उबले कॉर्न में नमक, चाट मसाला, नींबू और बारिक कटा प्याज मिलाएं। इस तरह आप मिनटों में मसाला काॅर्न चाट बना सकते हैं, वो भी टीवी के सामने बैठे-बैठे। मसाला काॅर्न चाट टैंगी और स्वादिष्ट होता है। साथ ही मैच के दौरान के लिए परफेक्ट लाइट वेट स्नैक्स होता है।
4 of 6
फ्रूट चाट
- फोटो : istock
फ्रूट चाट
सेब, केला, तरबूज जैसे फलों को लेकर बैठ जाएं और मैच देखते देखते इन्हें काट लें। अब फलों में काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे में मिला लें। ये नाश्ता हेल्दी होने के साथ ही रिफ्रेशिंग भी होता है और तुरंत एनर्जी देता है।
विज्ञापन
5 of 6
भेलपुरी
- फोटो : instagram
चटपटी भेल
ये एक कुरकुरा और चटपटा स्नैक है, जिसे बनाने के लिए मुरमुरे में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सेव को मिला लें। नींबू का रस मिलाकर सर्व करें। चाहें तो बाजार से भेल मिक्सचर भी ला सकते हैं। इसमें भी प्याज, टमाटर और चटनी मिलाकर बिना गैस या इंडक्शन के तैयार किया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।