सब्सक्राइब करें

Clay Pot Hygiene: गर्मियों में ठंडे पानी के लिए पुराने मटके का इस्तेमाल कर देगा आपका पेट खराब!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 01 Apr 2026 09:53 AM IST
सार

Can I reuse a Matka: ये ख्याल अक्सर लोगों के जहन में आता है कि क्या हम पिछले साल वाला मटका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं? इसका सही जवाब क्या है आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
Can I reuse a matka from last season kya purana matka use kar sakte hain
पुराना मटका इस्तेमाल करने से क्या होगा? - फोटो : अमर उजाला
Can I reuse a Matka: मिट्टी के मटके का उपयोग भारत में वर्षों से पानी रखने के लिए किया जाता रहा है। ये न केवल पानी को ठंडा रखता है बल्कि इसमें प्राकृतिक स्वाद भी बना रहता है। मिट्टी के मटके की खासियत है कि यह पानी को लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है और उसका स्वाद भी बढ़ाता है।


इसी बीच अब जब दोबारा से गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या पिछले साल वाला मटका फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको ये समझने की जरूरत है कि मिट्टी के मटके का रखरखाब काफी अलग होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल एक ही सीजन किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आप पिछले साल का मटका फिर इस्तेमाल में लाएंगे तो क्या होगा।
Trending Videos
Can I reuse a matka from last season kya purana matka use kar sakte hain
पुराना मटका इस्तेमाल करने से क्या होगा? - फोटो : adobe stock images
पेट में संक्रमण

पुराने मटके में जमा बैक्टीरिया और फफूंदी से दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जब मटका पूरी तरह से साफ नहीं होता, तो इसमें मौजूद सूक्ष्मजीव भोजन या पानी के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से बचें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can I reuse a matka from last season kya purana matka use kar sakte hain
पुराना मटका इस्तेमाल करने से क्या होगा? - फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग

गंदे मटके में उगने वाले सूक्ष्मजीव खाने या पानी के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इससे उल्टी, बुखार और पेट में गंभीर तकलीफ हो सकती है। इसलिए इस सीजन नया मटका लेकर आएं। 

 
Can I reuse a matka from last season kya purana matka use kar sakte hain
पुराना मटका इस्तेमाल करने से क्या होगा? - फोटो : Freepik
एलर्जी और त्वचा रोग

कुछ लोगों में मटके की फफूंदी या धूल से त्वचा पर चकत्ते, खुजली या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। यह विशेष रूप से बच्चों और संवेदनशील लोगों में अधिक दिखाई देता है। तो अगर नये मटके का पानी पीने से भी ऐसी दिक्कत दिख रही है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

 
विज्ञापन
Can I reuse a matka from last season kya purana matka use kar sakte hain
पुराना मटका इस्तेमाल करने से क्या होगा? - फोटो : Freepik.com
सांस संबंधी समस्या

अगर मटका गीला या फफूंदी वाला हो, तो इसके माइक्रोस्पोर्स हवा में फैल सकते हैं। इससे अस्थमा, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए गंदे मटके से दूर रहें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed