सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Easy Indian Dinner Recipe Ready in Just 10 Minutes

Quick Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये झटपट डिनर, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

10 Minute Recipe: रसोई में कम समय देकर पौष्टिक, स्वादिष्ट और पेट भरने के लिए कुछ बनाना चाहते हैं तो 10 मिनट में तैयार करें ये रेसिपी।

Easy Indian Dinner Recipe Ready in Just 10 Minutes
Paneer ki recipe - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार

10 Minute Recipe: दिनभर की थकान के बाद जब रसोई में खड़े होने की बारी आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है, "आज क्या बनाएं?" समय कम हो, ऊर्जा खत्म हो और भूख तेज लगी हो, कोई भारी-भरकम रेसिपी नहीं, बल्कि कुछ ऐसा चाहिए जो जल्दी बने, पेट भरे और मन भी खुश करे।

Trending Videos


यही वजह है कि आजकल 10 मिनट रेसिपी सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। खासकर कामकाजी लोगों, छोटे परिवारों और अकेले रहने वालों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान और स्वादिष्ट डिनर रेसिपी। 10 मिनट में तैयार होने वाली इस रेसिपी का नाम है, पनीर भुर्जी जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है। इसमें ना ज्यादा तैयारी, ना लंबा इंतजार करना होगा बस कुछ बेसिक सामग्री चाहिए और आपका डिनर तैयार हो जाएगा।


इस रेसिपी की खास बात है इसका देसी स्वाद, हल्कापन और पोषण, साथ ही रोज़ के खाने के लिए भी परफेक्ट है।

झटपट पनीर भुर्जी

  • पनीर- 200 ग्राम (मसल हुआ)
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए



पनीर भुर्जी बनाने की विधि 


स्टेप 1- कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। उसमें जीरा डालें और चटकने दें।


स्टेप 2- अब बारीक कटा प्याज डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें।


स्टेप 3- अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें, 1 मिनट चलाएं।


स्टेप 4- अब टमाटर डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, नमक मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं।

स्टेप 5- मसाले में मसल हुआ पनीर डालें और अच्छे से मिक्स करें।


स्टेप 6- 2-3 मिनट पकाकर गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें।


तैयार है आपकी गरमा-गरम पनीर भुर्जी।

इसे गरम रोटी, पराठा या ब्रेड के साथ सर्व करें। चाहें तो इसे सैंडविच फिलिंग की तरह भी इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed