सब्सक्राइब करें

Rameshwar Yatra: जानिए बेंगलुरु से रामेश्वरम का सबसे सस्ता और आसान रूट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 01:54 PM IST
सार

Ram Navami: तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो जानिए खर्च, रूट और सफर से जुड़ी जानकारी।

विज्ञापन
How to Reach Rameshwaram from Bangalore on Ram Navami Full Travel Guide
रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग में जाएं दर्शन करने - फोटो : इंस्टाग्राम

आज राम नवमी है। आज ही के दिन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। उनके जन्मोत्सव को मनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान होते हैं और घर घर में दीप जलाए जाते हैं। अयोध्या के राम मंदिर में सूर्य तिलक होता है और रामलला का जन्म कराया जाता है। लेकिन इस दिन आप दक्षिण के उस पवित्र तट तक भी जा सकते हैं, जहाँ प्रभु राम ने स्वयं शिव की पूजा की थी।


चार धामों में से एक रामेश्वरम वह भूमि है जहाँ आस्था समुद्र से मिलती है। उत्तर भारत से हजारों किलोमीटर दूर तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में यह पवित्र धाम स्थित है।

 बेंगलुरु से यह यात्रा आज के समय में पहले से कहीं आसान हो चुकी है। आप रेल, बस और सड़क तीनों मार्ग से रामेश्वरम पहुंच सकते हैं। राम नवमी पर यहाँ दर्शन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दर्शन और अभिषेक से जीवन के दोष मिटते हैं।


अगर आप भी इस राम नवमी या आने वाले दिनों में रामेश्वरम जाने की सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहां जानिए कैसे जाएं रामेश्वरम, रूट, खर्च, समय, ठहरने की व्यवस्था सबकुछ।
 

Trending Videos
How to Reach Rameshwaram from Bangalore on Ram Navami Full Travel Guide
रेल - फोटो : पीटीआई
बेंगलुरु से रामेश्वरम कैसे जाएं? 


हवाई मार्ग 
 

बेंगलुरु से मदुरै के लिए फ्लाइट उपलब्ध हैं। एक घंटे का समय तय करके गंतव्य पर पहुंचा जा सकता है। मदुरै से रामेश्वरम की दूरी 170 किमी है। टैक्सी या बस से 3-4 घंटे में सफर तय किया जा सकता है। सफर में कुल 5-6 घंटे का समय लगता है। और खर्च 4,000 से 8,000 रुपए तक आ सकता है।
 

रेल मार्ग
 

बेंगलुरु से रामेश्वरम के लिए सीधी ट्रेन रामेश्वरम एक्सप्रेस है। जिस्मए 14 से 16 घंटे का समय लगता है।यात्रा खर्च बजट में है, जान ट्रेन में स्लीपर का किराया 400 रुपए तो वही ऐसी का लगभग 2000 रुपए में टिकट मिल जाएगा। 

 

बस या सड़क मार्ग 

अगर आप सड़क मार्ग से सफर कर रहे है तो लगभग 600 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसमें 10 से 12 घंटे लग सकते है। इसमें 1000 से 3000 रुपए खर्च आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Reach Rameshwaram from Bangalore on Ram Navami Full Travel Guide
रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग में जाएं दर्शन करने - फोटो : इंस्टाग्राम

पर्यटन स्थल


यहां पहुंचकर आप रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है।रामनाथस्वामी मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है। इसके अलावा आप यहां स्थित अग्नि तीर्थम पर जा सकते हैं, जो कि समुद्र स्नान स्थल है। धनुषकोडी भी जाएं, यहां से राम सेतु की शुरुआत मानी जाती है।

How to Reach Rameshwaram from Bangalore on Ram Navami Full Travel Guide
रूम - फोटो : adobe stock

कुल यात्रा खर्च

दो से तीन का यात्रा खर्च लगभग 3000 रुपए से 12000 रुपए है। परिवहन पर लगभग 1000 से 8000 रुपए खर्च हो सकते हैं।

होटल या धर्मशाला का खर्च 500 रुपए से 2500 रुपए प्रति रात खर्चा आ सकता है। भजन पर 300 से 800 रूपये प्रतिदिन व्यय करने होते हैं। स्थानीय परिवहन पर 500 से 1500 खर्च हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed