{"_id":"69be2fd5352b9d45bc0d3844","slug":"eid-weekend-trip-ideas-near-delhi-bugdet-travel-places-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Weekend Trip: ईद पर वीकेंड ट्रिप का प्लान? दिल्ली के पास ये 6 सस्ती और खूबसूरत जगहें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Eid Weekend Trip: ईद पर वीकेंड ट्रिप का प्लान? दिल्ली के पास ये 6 सस्ती और खूबसूरत जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:16 AM IST
सार
Eid Budget Travel Places : ईद के वीकेंड पर कम बजट में घूमने के लिए जयपुर, ऋषिकेश, मसूरी और आगरा बेहतरीन विकल्प हैं। ये जगहें दिल्ली से नजदीक हैं और 2 दिन में आसानी से घूमी जा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ईद पर दो दिन की छुट्टी में कहां घूमने जाएं
- फोटो : Adobe stock
Link Copied
Short Budget Trip Near Delhi NCR: आज ईद है। ईद पर अधिकतर दफ्तरों में छुट्टी होती है और स्कूल-काॅलेज बंद रहते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ बहुत दिनों से घूमने का सोच रहे हैं तो ये मौका परफेक्ट है। ईद का त्योहार, ऊपर से शनिवार और रविवार की छुट्टी यानी घूमने का परफेक्ट मौका। अगर आप कम बजट में परिवार या दोस्तों के साथ एक छोटी लेकिन यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR के आसपास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप कम खर्च में 2 दिन में आसानी से घूम सकते हैं और ईद को खास बना सकते हैं।
इसके साथ ही जानिए कि कम बजट में ट्रिप का मजा लेने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स हैं। इनको अपना लिया तो जेब पर बोझ भी नहीं आएगा। कम खर्च के लिए ट्रेन या बस से यात्रा करें। पहले से होटल बुक करें। ग्रुप में ट्रैवल करें और लोकल फूड ट्राय करें।
इस ईद वीकेंड को घर पर बैठकर बिताने के बजाय एक छोटी ट्रिप प्लान करें। यहां बताई जा रही सभी जगहें नजदीक, सस्ती और बेहद खूबसूरत हैं। 2 दिन में आप एक शानदार ब्रेक लेकर अपने त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।
Trending Videos
2 of 7
ऋषिकेश
- फोटो : AdobeStock
ऋषिकेश
अगर सफर में एडवेंचर चाहते हैं, लेकिन सुकून की भी तलाश है तो ऋषिकेश रोमांच और शांति का संगम है। इसकी दूरी दिल्ली से लगभग 240 किमी है, जहां का सफर आसानी से 6-7 घंटे में पूरा किया जा सकता है। आप यहां गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। रोमांच के लिए रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और कैके हाॅपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश के सफर का खर्च लगभग 3000 से 5000 रुपये के बीच आ सकता है। दोस्तों के साथ एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए तो बेस्ट जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
दलाई हिल्स, मसूरी
- फोटो : instagram
मसूरी
मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। परिवार के साथ ठंडी वादियों में ईद मनाने के लिए मसूरी परफेक्ट है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 280 किमी है। यहां आप केम्पटी फाॅल्स, माॅल रोड, दलाई हिल्स, बुद्ध टेंपल और कंपनी गार्डन घूमने जा सकते हैं। मसूरी यात्रा के लिए 4000 रुपये से 6000 रुपये का बजट बनाएं।
4 of 7
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
आगरा
दिल्ली एनसीआर से लगभग 230 किमी दूर आगरा शहर है, जहां दुनिया में मशहूर ताज महल स्थित है। इस बार ताजमहल में ईद मनाएं। यह जगह इतिहास और रोमांस का शानदार मिश्रण है। 2500 रुपये 4000 रुपये के बजट में आप आगरा घूमकर वापसी भी कर सकते हैं। यहां आप ताजमहल घूमने केसाथ ही आगरा का किला भी देखने जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Jaipur
- फोटो : amar ujala File
जयपुर
रॉयल ईद सेलिब्रेशन के लिए जयपुर जा सकते हैं। शाही अंदाज में ईद मनाने के लिए यह जगह शानदार है। दिल्ली से जयपुर 280 किमी दूर है। यहां आप हवा महल, आमेर का किला, जल महल समेत कई खूबसूरत महलों और स्थानीय बाजारों की सैर कर सकते हैं। जयपुर घूमने के लिए 3000 रुपये से 5000 रुपये तक व्यय करना पड़ सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।