सब्सक्राइब करें

Navami Special Bhog Recipe: नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 27 Mar 2026 07:45 AM IST
सार

Navami 2026 Special Bhog: नवरात्रि का समापन नवमी के दिन ही होता है। ऐसे में इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। अगर आप इस दिन मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग बनाना चाहते हैं तो लेख को आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन
navami 2026 special bhog recipe for navami suji ka halwa kaise banaye
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं? - फोटो : अमर उजाला
Navami 2026 Special Bhog: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विशेष अवसर होता है। नवरात्रि का समापन नवमी के दिन होता है, और इस दिन कन्या पूजन करना एक पवित्र परंपरा है। 


इस दिन देवी के नौ रूपों के प्रतिनिधि माने जाने वाली कन्याओं को घर बुलाकर उनका सम्मान और सेवा की जाती है। कन्या पूजन के दौरान मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग बनाना विशेष महत्व रखता है।  

मां सिद्धिदात्री के भोग में सबसे प्रिय है सूजी का हलवा और काला चना। ऐसे में यदि आप इस नवमी पर कन्या पूजन आयोजित कर रहे हैं और मां सिद्धिदात्री को भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो सही सामग्री और विधि के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
 
Trending Videos
navami 2026 special bhog recipe for navami suji ka halwa kaise banaye
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं? - फोटो : instagram
 सूजी का हलवा बनाने का सामान
 
  • सूजी  – 1 कप
  • पानी- 4 कप
  • चीनी – 2 कप  
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • दूध – 2 कप
  • काजू, किशमिश, बादाम – सजाने के लिए
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून

 
विज्ञापन
विज्ञापन
navami 2026 special bhog recipe for navami suji ka halwa kaise banaye
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं? - फोटो : Adobe stock
हलवा बनाने की विधि
 
  • कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • जब सूजी भुन जाए तो पहले उसमें नाप कर पानी डालें।
  • पानी डालते समय इसे लगातार चलाते रहें। 
  • अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इलायची पाउडर डालें और 2–3 मिनट पकाएं।
  • ऊपर से काजू, किशमिश और बादाम डालकर सजाएं।
  • गरमा-गरम हलवा कन्या पूजन में भोग के रूप में परोसें।

 
navami 2026 special bhog recipe for navami suji ka halwa kaise banaye
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं? - फोटो : Adobe Stock
प्रसाद के लिए चना बनाने का सामान
 
  • काला चना – 1 कप (भीगा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

 
विज्ञापन
navami 2026 special bhog recipe for navami suji ka halwa kaise banaye
नवमी पर मां सिद्धिदात्री को क्या भोग चढ़ाएं? - फोटो : instagram
चना बनाने की विधि
 
  • चने को रात भर पानी में भिगो दें।
  • अगली सुबह चनों को साफ पानी में 20–25 मिनट तक उबालें या प्रेशर कुकर में 2–3 सीटी आने तक पकाएं।
  • उबले चने में नमक, हल्दी और जीरा पाउडर मिलाएं।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
  • आप चाहें तो इसे बिना प्याज-लहसुन के फ्राई भी कर सकती हैं। 
  • इसे भी कन्या पूजन में भोग के रूप में अर्पित करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed