सब्सक्राइब करें

Navratri Fasting: नौ दिन के व्रत के बाद तुरंत न खाएं ये चीजें, वरना गैस और कब्ज से होंगे परेशान!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 27 Mar 2026 10:11 AM IST
सार

What To Eat And Avoid After 9 Days Of Fasting: अगर आप भी नवरात्रि के नौ दिन व्रत थे तो व्रत के पारण के बाद आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको बताएंगे कि व्रत के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

विज्ञापन
chaitra navratri 2026 what to eat and what avoid after 9 days of fasting
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik.com
What To Eat And Avoid After 9 Days Of Fasting:  नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में बहुत से लोग तो नौ दिन व्रत भी रखते है। ऐसे में अब आज जब नवमी का दिन है तो लोग अपने व्रत का पारण करेंगे। जिस तरह से व्रत के दौरान खाने-पीने की चीजों में खास सावधानी बरती जाती है, ठीक उसी तरह से नवरात्रि के व्रत का पारण भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।


व्रत खोलते समय शरीर को धीरे-धीरे सामान्य भोजन की ओर लाना चाहिए, ताकि पाचन तंत्र अचानक भारी भोजन से प्रभावित न हो। सही तरीके से पारण करना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि शरीर में ऊर्जा और ताजगी भी बनाए रखता है। इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना भी जरूरी है। यहां हम इस बारे में आपको पूरी डिटेल देंगे। 
 
Trending Videos
chaitra navratri 2026 what to eat and what avoid after 9 days of fasting
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik.com
पहले जान लें कि व्रत के बाद क्या खाना चाहिए ?

हल्का और सुपाच्य भोजन
 
  • व्रत के दौरान शरीर लंबे समय तक हल्का भोजन या फल ही पचा पाता है। 
  • पारण के बाद अचानक भारी भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। 
  • हल्का भोजन जैसे दलिया, उपमा, खिचड़ी या सूप लेने से पेट धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2026 what to eat and what avoid after 9 days of fasting
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Adobe
ताजे फल 
 
  • फल शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल और फाइबर देती हैं।
  •  इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और पाचन तंत्र सुचारू रहता है। 
  • जैसे केला, सेब, पपीता, मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियां।

 
chaitra navratri 2026 what to eat and what avoid after 9 days of fasting
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : istock
दही, लस्सी, छाछ आदि का सेवन
 
  • व्रत के बाद दही और इससे बने उत्पाद लेना पाचन के लिए बेहद लाभकारी है। 
  • यह पेट में गड़बड़ी को रोकता है, प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

 
विज्ञापन
chaitra navratri 2026 what to eat and what avoid after 9 days of fasting
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik
अब जानें कि व्रत के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

बहुत तैलीय और भारी भोजन
 
  • पकौड़े, पराठे, भारी करी जैसे भोजन तुरंत खाना पेट पर भारी पड़ सकता है।
  • इसे खाने से अपच या एसिडिटी का कारण बन सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed