सब्सक्राइब करें

Navratri Day 6 Bhog: नवरात्रि के 6वें दिन मां कात्यायनी को क्या भोग लगाएं? जानिए प्रिय प्रसाद और रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 23 Mar 2026 08:41 PM IST
सार

Maa Katyayani Prasad: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद और हलवा-पूरी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। यह प्रसाद मां को प्रिय होता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 6 Bhog Maa Katyayani Prasad Recipe in hindi
नवरात्रि 6 दिन का प्रिय भोग - फोटो : Amar ujala

Maa Katyayani Bhog Recipe in hindi: 24 मार्च 2026 को नवरात्रि का छठा दिन है। नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर मां के नौ स्वरूपों से एक की उपासना होती है। आज का दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है।  उनकी पूजा में विशेष रंग से श्रृंगार शुभ माना जाता है।



इस दिन माता को विशेष भोग अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन मां की पूजा में भोग भी खास अर्पित करना चाहिए। मां कात्यायनी का प्रिय भोग शहद और शहद से बने व्यंजन हैं। 

आज के दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा माता को हलवा-पूरी का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। शहद मधुरता और शुद्धता का प्रतीक है। हलवा-पूरी समृद्धि और संतोष का संकेत देती है।

आइए जानते है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को भोग में शहद का पकवान कैसे बनाएं। यहां से सामग्री और विधि नोट कर लें।

Trending Videos
Chaitra Navratri Day 6 Bhog Maa Katyayani Prasad Recipe in hindi
हलवा - फोटो : Adobe

हलवा बनाने की आसान विधि


सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • घी – 1/2 कप
  • चीनी – 3/4 कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रूट्स
  • शहद
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 6 Bhog Maa Katyayani Prasad Recipe in hindi
हलवा - फोटो : iStock

हलवा बनाने का तरीका
 

  1. कढ़ाही में घी गर्म करें।
  2. सूजी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
  3. अलग से पानी और चीनी मिलाकर उबाल लें।
  4. इसे सूजी में धीरे-धीरे मिलाएं।
  5. इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से पकाएं।
  6. खीर में हल्का शहद मिलाएं।

मां कात्यायनी के लिए उनका प्रिय भोग तैयार है।

Chaitra Navratri Day 6 Bhog Maa Katyayani Prasad Recipe in hindi
हलवा पूरी - फोटो : iStock

पूरी बनाने की विधि


सामग्री

  • गेहूं का आटा

  • पानी

  • तेल


पूरी बनाने की रेसिपी
 

  1. आटे को गूंथ लें

  2. छोटी-छोटी पूरियां बेलें

  3. गर्म तेल में डीप फ्राई करें

सुनहरी और फूली हुई पूरी तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed