सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   No Onion Garlic Gravy Recipe Bina Pyaz Lahsun Ki Gravy Kaise banaye

No Onion Garlic Recipe: सिर्फ इन चीजों से बनाएं होटल जैसी ग्रेवी, बिना प्याज-लहसुन के

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Vrat Special Gravy Recipe: बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर, काजू व मखाना पेस्ट, दही, अदरक, और साबुत मसालों का उपयोग करें। ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए काजू पेस्ट और फ्लेवर बढ़ाने के लिए हींग और कसूरी मेथी डालें।

No Onion Garlic Gravy Recipe Bina Pyaz Lahsun Ki Gravy Kaise banaye
बिना प्याज लहसुन के सब्जी कैसे गाढ़ी करें - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

Gravy kaise Banaye: नवरात्रि में सात्विक भोजन से लेकर या मंगलवार और बृहस्पतिवार को प्याज लहसुन का सेवन वर्जित होने तक, भारत में कई लोग धार्मिक कारणों से प्याज लहसुन का सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा हेल्थ वजहों से भी प्याज लहसुन से दूर रहते हैं। हालांकि अधिकतर लोगों का मानना है कि प्याज लहसुन सब्जी के स्वाद को बढ़ा देते हैं। बिना प्याज लहसुन की सब्जी की ग्रेवी हल्की और साधारण की लगती है।

Trending Videos


लेकिन अगर आप प्याज लहसुन नहीं खाते तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप स्वाद से समझौता करें। सही सामग्री और तकनीक से आप उतनी ही रिच, क्रीमी और स्वादिष्ट ग्रेवी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना प्याज लहसुन के रेस्तरां जैसी स्वादिष्ट ग्रेवी कैसे बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री 

  • 2-3 टमाटर (प्यूरी)

  • 10-12,काजू या मखाना, भिगोकर पेस्ट

  • दही या क्रीम

  • अदरक पेस्ट

  • हरी मिर्च

  • हींग

  • जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी

  • हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला

  • कसूरी मेथी


ग्रेवी बनाने की आसान विधि


स्टेप 1- कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें, उसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें।

स्टेप 2- अब अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।

स्टेप 3- टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 4- अब काजू या मखाना पेस्ट डालें और 2-3 मिनट पकाएं।

स्टेप 5- धीमी आंच पर दही या क्रीम मिलाएं।

स्टेप 6- नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर 5 मिनट पकाएं।

आपकी बिना प्याज-लहसुन की ग्रेवी तैयार है!


स्वाद बढ़ाने के सीक्रेट टिप्स

  • हींग का इस्तेमाल जरूर करें। यह प्याज-लहसुन की कमी पूरी करता है।

  • काजू पेस्ट ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसा बनाता है।

  • कसूरी मेथी से खुशबू बढ़ती है।

  • दही डालते समय आंच धीमी रखें, वरना फट सकता है।


किस-किस सब्जी में ऐसी ग्रेवी बना सकते हैं?

  • पनीर (शाही पनीर, मटर पनीर)

  • आलू टमाटर

  • मिक्स वेज

  • कोफ्ता करी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed