सब्सक्राइब करें

Navratri Day 4 Bhog Recipe: मां कूष्मांडा को चढ़ाएं ये खास प्रसाद, जानें आसान रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sun, 22 Mar 2026 07:53 AM IST
सार

Maa Kushmanda Favourite Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ और कद्दू (सीताफल) का भोग अर्पित किया जाता है। मालपुआ को मैदा, दूध और चीनी से बनाया जाता है और इसे शुद्ध घी में तलकर प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Bhog Recipe Maa Kushmanda Prasad Malpua Kaise banaye
चतुर्थ नवरात्रि मां कुष्मांडा का प्रिय भोग - फोटो : Amar ujala

Navratri 4th Day Prasad Recipe: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां को मीठा और कद्दू यानी सीताफल से बने व्यंजन बेहद प्रिय होते हैं। इस दिन खासतौर पर मालपुआ और कद्दू का भोग अर्पित किया जाता है, जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।



नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ और कद्दू का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यहां आपको मालपुआ और मीठा कद्दू बनाने की आसान विधि बताई जा रही है। इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही स्वादिष्ट प्रसाद बनाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

Trending Videos
Chaitra Navratri Day 4 Bhog Recipe Maa Kushmanda Prasad Malpua Kaise banaye
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप मैदा

  • 1/2 कप दूध

  • 1/2 कप चीनी

  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

  • घी (तलने के लिए)

  • सूखे मेवे (गार्निश के लिए)

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Bhog Recipe Maa Kushmanda Prasad Malpua Kaise banaye
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

मालपुआ बनाने की विधि
 

स्टेप 1: सबसे पहले बैटर तैयार करें। इसके लिए मैदा, दूध और चीनी को मिलाकर स्मूद घोल बनाएं। इसमें इलायची पाउडर डालें।

स्टेप 2: मालपुआ तलने के लिए कढ़ाई में घी गर्म करें। बैटर को छोटे पैनकेक की तरह डालें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। 

स्टेप 3: ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और मां को भोग में अर्पित करें।

Chaitra Navratri Day 4 Bhog Recipe Maa Kushmanda Prasad Malpua Kaise banaye
कद्दू - फोटो : Adobe Stock

कद्दू का भोग

सामग्री

  • 250 ग्राम कद्दू

  • 2 टेबलस्पून घी

  • 1/2 कप चीनी या गुड़

  • इलायची पाउडर

 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Bhog Recipe Maa Kushmanda Prasad Malpua Kaise banaye
कद्दू का हलवा - फोटो : freepik.com

सीताफल का हलवा बनाने की विधि

  • कद्दू को छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • घी में हल्का भूनें

  • चीनी या गुड़ डालकर नरम होने तक पकाएं।

  • इलायची डालकर तैयार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed