Navratri Day 3 Bhog: मां चंद्रघंटा को लगाएं ये खास भोग, घर में आएगी सुख-शांति!
Maa Chandraghanta Bhog Recipe: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाया जाता है। इसे घर पर आसानी से बनाकर मां को अर्पित करने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है।
Aaj Ka Bhog Navratri Day 3 Maa Chandraghanta: नवरात्रि का तीसरा दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा शांति, साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग खीर
मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजें बेहद प्रिय होती हैं। इसलिए तीसरे दिन खीर का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि तृतीय नवरात्रि पूजा के लिए सरल तरीके से स्वादिष्ट खीर कैसे बनाएं।
खीर बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
-
1 लीटर दूध
-
1/4 कप चावल
-
1/2 कप चीनी
-
5-6 काजू और बादाम
-
4-5 इलायची
-
केसर (वैकल्पिक)
खीर बनाने की विधि
-
दूध को एक बर्तन में उबाल लें।
-
उसमें धुले हुए चावल डालें।
-
धीमी आंच पर पकाएं जब तक चावल नरम न हो जाएं।
-
अब चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें।
-
5-10 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
आपकी स्वादिष्ट खीर तैयार है।
फलाहारी खीर की रेसिपी
अगर आप उपवास हैं और नवरात्रि में फलाहार प्रसाद ही चाहती हैं तो दूध से मखाने की खीर भी बना सकते हैं। इसके लिए दूध उबालकर उसमें मखाने और चीनी मिलाएं। गाढ़ा होने तक पकाएं। व्रत के लिए फलाहार मखाना खीर तैयार है।