सब्सक्राइब करें

Navratri Day 2 Bhog: मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग क्या है? जानिए नवरात्रि के दूसरे दिन के प्रसाद की विधि

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 06:08 PM IST
सार

Maa Brahmacharini Bhog Recipe:  नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर (चीनी) का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे आयु, सौभाग्य और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
 

विज्ञापन
Navratri Day 2 Prasad Recipe Maa Brahmacharini Bhog Sugar Falahar Mithai Kaise Banaye
NAvratri Day 2 Bhog - फोटो : Amar ujala

Aaj Aa Bhog Navratri Day 2 Maa Brahmacharini: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तप, त्याग और साधना की देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में धैर्य, संयम और सफलता प्राप्त करने की कामना करते हैं।

नवरात्रि के हर दिन की तरह द्वितीय नवरात्रि का भी अपना विशेष महत्व होता है। इस दिन सही विधि से पूजा करने के साथ-साथ मां को उनका प्रिय भोग अर्पित करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही भोग चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

आज के समय में लोग पूजा के साथ-साथ भोग के महत्व को भी समझने लगे हैं, क्योंकि यह केवल परंपरा ही नहीं बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।

आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को क्या भोग चढ़ाना चाहिए, उसका क्या महत्व है और किस तरह से आप सही विधि से पूजा कर सकते हैं, ताकि आपको मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

Trending Videos
Navratri Day 2 Prasad Recipe Maa Brahmacharini Bhog Sugar Falahar Mithai Kaise Banaye
मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री का भोग - फोटो : adobe stock

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग

मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर (चीनी) या मिश्री अत्यंत प्रिय है। इस दिन आप शक्कर, मिश्री या इससे बने मिष्ठान्न का भोग लगा सकते हैं। शक्कर का भोग जीवन में मिठास और सुख लाता है। आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। मानसिक शांति और संतुलन बना रहता है और मां की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 2 Prasad Recipe Maa Brahmacharini Bhog Sugar Falahar Mithai Kaise Banaye
kalakand - फोटो : instagram

द्वितीय नवरात्रि भोग में बनाएं कलाकंद

कलाकंद बनाने का सामान

  • दूध - 1 लीटर 
  • मावा (खोया) - 250 ग्राम
  • चीनी - 1/2 कप 
  • घी - 1 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
  • पिस्ता और बादाम
Navratri Day 2 Prasad Recipe Maa Brahmacharini Bhog Sugar Falahar Mithai Kaise Banaye
kalakand - फोटो : instagram
कलाकंद बनाने की विधि 
 
  • कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कड़ाही में दूध को उबालें।
  • इस दौरान धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
  • दूध को तब तक पकाएं जब तक कि वह लगभग आधा न रह जाए।
  • सही से पक जाए तब उसमें मावा डालें और लगातार चलाते रहें।
  • ध्यान रखें कि ये आपको लगातार चलाना है, वरना पैन में लगने लगेगा।
  • जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
विज्ञापन
Navratri Day 2 Prasad Recipe Maa Brahmacharini Bhog Sugar Falahar Mithai Kaise Banaye
kalakand - फोटो : instagram
  • जब मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें।
  • ट्रे में निकालने से पहले ट्रे में घी लगाएं और फिर मिश्रण को ट्रे में निकाल लें।
  • अब इसके ऊपर पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं।
  • आखिर में इसे अपने हिसाबे के बराबर भागों में काट लें।
  • अब इसे फ्रिज में रख दें और इसी से अपने भाई का मुंह मीठा कराएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed