सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Navratri Day 1 Bhog: मां शैलपुत्री को क्या चढ़ाएं? जानिए प्रिय भोग और आसान रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 05:10 PM IST
सार

Maa Shailputri Bhog Recipe: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को शुद्ध देसी घी से बना भोग जैसे घी का हलवा या घी मिश्रित प्रसाद अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे शरीर को ऊर्जा और जीवन में आरोग्य व स्थिरता प्राप्त होती है।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri First Day Prasad Recipe Maa Shailputri Favourite Bhog Ghee Ka Halwa
मां शैलपुत्री का भोग - फोटो : Amar Ujala
Maa Shailputri Ka Priya Bhog: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है और मां शैलपुत्री की अराधना की जाती है। मां शैलपुत्री स्थिरता, सरलता और मूल शक्ति की प्रतीक हैं। उनकी पूजा का सार ही सादा, शुद्ध और सात्विक है। भोग भी ऐसा ही होना चाहिए। इसलिए अगर आप 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत घटस्थापना या मां शैलपुत्री के पूजन के साथ कर रहे हैं तो उनका प्रिय भोग जरूर बनाएं और माता को अर्पित करें। 


लेकिन पहले ये जानना जरूरी है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को कौन सा भोग चढ़ाना चाहिए? आइए जानते हैं मां शैलपुत्री का प्रिय भोग, जिसे नवरात्रि के पहले दिन देवी के समक्ष अर्पित करना चाहिए और घर पर शुद्धता के साथ भोग बनाने की रेसिपी भी जानिए। 

 
Trending Videos
Chaitra Navratri First Day Prasad Recipe Maa Shailputri Favourite Bhog Ghee Ka Halwa
badam ka halwa - फोटो : instagram

मां शैलपुत्री का प्रिय भोग क्यों है खास

मां शैलपुत्री को शुद्ध देसी घी अत्यंत प्रिय माना गया है। यह केवल स्वाद नहीं बल्कि शुद्धता, ऊर्जा और आयुर्वेदिक संतुलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घी का भोग चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। शरीर और मन में ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में स्थिरता व शक्ति बढ़ती है।  पुराने ग्रंथों में घी को अमृत तुल्य कहा गया है और वही अमृत आज देवी को अर्पित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri First Day Prasad Recipe Maa Shailputri Favourite Bhog Ghee Ka Halwa
halwa recipe - फोटो : Adobe stock
देसी घी का हलवा 

यह रेसिपी न केवल सरल है, बल्कि पूजा के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। आप सूजी का हलवा बना सकते हैं। सामग्री और विधि यहां बताई जा रही है। 

हलवा बनाने की सामग्री
 
  • सूजी – 1 कप
  • देसी घी – आधा कप
  • चीनी – ¾ कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • काजू-बादाम (वैकल्पिक)
Chaitra Navratri First Day Prasad Recipe Maa Shailputri Favourite Bhog Ghee Ka Halwa
halwa recipe - फोटो : अमर उजाला

हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1- कढ़ाही में देसी घी गर्म करें।
स्टेप 2- उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- अलग से पानी उबाल लें और उसमें चीनी मिलाएं।
स्टेप 4- अब यह मीठा पानी धीरे-धीरे सूजी में डालें।
स्टेप 5- लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
स्टेप 6- अंत में इलायची और ड्राई फ्रूट डालकर 2-3 मिनट पकाएं।

तैयार है आपका सात्विक भोग, जिसमें स्वाद से अधिक भाव का महत्व है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri First Day Prasad Recipe Maa Shailputri Favourite Bhog Ghee Ka Halwa
लौकी का हलवा - फोटो : freepik.com
फलाहार हलवा

अगर आप उपवास हैं और घर पर फलाहार ही बनाना चाहती हैं तो घी से लौकी या आलू का हलवा भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें इलायची पाउडर डालें। उसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डालकर पानी सूखने तक भून लें। फिर दूध और चीनी मिलाकर अच्छे से पकाएं, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। चाहें तो ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं। तैयार है आपका फलाहारी लौकी का हलवा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed