सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sandwich Maker Recipes: LPG गैस बचाएं! जानिए सैंडविच मेकर में क्या क्या बन सकता है

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 03:24 PM IST
सार

Quick Dishes in Sandwich Maker: सैंडविच मेकर में सिर्फ ब्रेड सैंडविच ही नहीं, बल्कि ऑमलेट, आलू टिक्की, पनीर टिक्का, पैनकेक, मैगी और पराठा जैसी कई झटपट डिश भी बनाई जा सकती हैं। यह किचन का एक मल्टीपर्पज उपकरण है जिससे कम समय में कई तरह के स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Kitchen Hacks Quick Dishes In Sandwich Maker Recipes In Hindi
सैंडविच मेकर में बनाएं ये डिश - फोटो : Amar ujala

Sandwich Maker Me kya- kya Bana Sakte hain: मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालातों के कारण भारत के कुछ शहरों में एलपीजी किल्लत की खबरे सामने आ रही हैं। ऐसे में लोग चिंतित हैं कि अगर गैस नहीं मिलेगी तो खाना कैसे बनेगा? लेकिन आपकी रसोई में कई ऐसे गैजेट्स हैं, जिनका उपयोग करके आप लजीज पकवान बना सकते हैं। गैस सिलेंडर या मिट्टी का चूल्हा नहीं, खाना बनाने के लिए आपको बस सैंडविच मेकर की जरूरत पड़ेगी। 



अभी तक आप सैंडविच बनाने के लिए सैंडविच मेकर का इस्तेमाल किया करते थे लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह छोटा सा किचन उपकरण कई तरह की झटपट और स्वादिष्ट डिश बनाने में भी काम आ सकता है। अगर आपके पास सैंडविच मेकर है, तो आप इसमें सिर्फ सैंडविच ही नहीं बल्कि कई तरह के स्नैक्स और ब्रेकफास्ट रेसिपी भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 6 आसान डिश जो सैंडविच मेकर में जल्दी तैयार हो सकती हैं।

Trending Videos
Kitchen Hacks Quick Dishes In Sandwich Maker Recipes In Hindi
आमलेट या पैनकेक कैसे बनाएं - फोटो : instagram

 ऑमलेट

सैंडविच मेकर में ऑमलेट बनाना बेहद आसान है। आॅमलेट बनाने के लिए अंडे में नमक, काली मिर्च और सब्जियां मिलाएं। अब इस मिश्रण को सैंडविच मेकर में डालें। इसे बंद करें और कुछ मिनट में ऑमलेट तैयार हो जाएगा। ध्यान रखें अपने उपकरण की क्षमता के अनुसार ही अंडे का पेस्ट उसमें डालें। 

 

पैनकेक

सैंडविच मेकर में आमलेट की तरह पैनकेक भी बनाया जा सकता है। बनाना आसान है, सिर्फ पैनकेक बैटर तैयार करना है और थोड़ा सा बैटर सैंडविच मेकर की प्लेट पर डालें। हीट करें, कुछ ही मिनट में पैनकेक तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks Quick Dishes In Sandwich Maker Recipes In Hindi
सैंडविच मेकर में आलू टिक्की बनाने का तरीका - फोटो : instagram

आलू टिक्की

अगर आपके पास उबले आलू हैं, तो आप सैंडविच मेकर में आलू टिक्की बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले आलू को छीलकर उसमें मसाले मिला लें। फिर टिक्की का आकार दें। अब इसे सैंडविच मेकर में हल्का तेल लगाकर पकाएं। आपकी क्रिस्पी और कम आॅयली आलू की टिक्की तैयार हो जाएगी।

Kitchen Hacks Quick Dishes In Sandwich Maker Recipes In Hindi
सैंडविच मेकर में पनीर टिक्का कैसे बनता है? - फोटो : Instagram

पनीर टिक्का

सैंडविच मेकर में आप पनीर टिक्का भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को मसालों और दही में मेरिनेट करें और सैंडविच मेकर में ग्रिल करें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी पनीर टिक्का तैयार हो सकता है।

 

विज्ञापन
Kitchen Hacks Quick Dishes In Sandwich Maker Recipes In Hindi
सैंडविच मेकर में पराठा कैसे बनाएं - फोटो : instagram

 

पराठा

आप पराठे भी सैंडविच मेकर में बना सकते हैं। छोटे आकार का पराठा बेलें। हल्का सा तेल लगाकर इसे सैंडविच मेकर में रखकर आसानी से पकाया जा सकता है। इससे पराठा क्रिस्पी और जल्दी तैयार हो जाता है।


चॉकलेट ब्रेड रोल

मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।  ब्रेड में चॉकलेट या नुटेला लगाकर रोल बनाएं और सैंडविच मेकर में टोस्ट कर लें।



टिप्स- सैंडविच मेकर का इस्तेमाल करते समय उसमें हल्का तेल या बटर लगाना बेहतर होता है, जिससे खाना चिपकता नहीं और स्वाद भी बेहतर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed