सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Homemade Spices Recipe: घर पर गरम मसाला और सब्जी मसाला कैसे बनाएं?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 08:00 PM IST
सार

Sabzi Masala Recipe in Hindi: घर पर गरम मसाला बनाने के लिए जीरा, धनिया, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और इलायची को हल्का भूनकर पीस लिया जाता है। वहीं सब्जी मसाला बनाने के लिए धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, सौंफ और काली मिर्च को भूनकर पाउडर बनाया जाता है। घर का बना मसाला शुद्ध, ताजा और बिना मिलावट का होता है।

विज्ञापन
How To Make Homemade Garam Masala At Home Sabzi Masala Recipe in hindi
होममेड मसाले बनाने के तरीके - फोटो : Amar ujala

 

Ghar Par Garam Masala Kaise Banaye: भारतीय किचन में मसालों का खास महत्व होता है। हल्दी, धनिया, जीरा और गरम मसाला जैसे मसाले ही खाने को स्वाद और खुशबू देते हैं। लेकिन हाल के समय में कई ब्रांड्स के मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल होने की खबरों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में कई लोग सोच रहे हैं कि आखिर शुद्ध मसाले कहां से खरीदें। इसका सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है घर पर ही मसाला तैयार करना। घर में बना मसाला न सिर्फ ताजा होता है बल्कि इसमें मिलावट की चिंता भी नहीं रहती।

मिलावटी मसालों की खबरों के बीच घर पर मसाला बनाना एक सुरक्षित और अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप थोड़ी मेहनत करके गरम मसाला और सब्जी मसाला घर पर तैयार करते हैं, तो आपको शुद्ध, ताजा और स्वादिष्ट मसाला मिल सकता है जो आपके खाने को और भी खास बना देगा।

Trending Videos
How To Make Homemade Garam Masala At Home Sabzi Masala Recipe in hindi

घर पर गरम मसाला बनाने की सामग्री

गरम मसाला बनाने के लिए आपको ये सामग्री चाहिए,

  • 2 चम्मच जीरा

  • 2 चम्मच धनिया

  • 1 चम्मच काली मिर्च

  • 4–5 लौंग

  • 2 दालचीनी के टुकड़े

  • 3–4 हरी इलायची

  • 1 तेज पत्ता


गरम मसाला बनाने की विधि

  1. सबसे पहले सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर हल्का भून लें।

  2. जब इनसे खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।

  3. मसालों को ठंडा होने दें।

  4. अब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।

  5. तैयार गरम मसाला को एयरटाइट कंटेनर में रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Homemade Garam Masala At Home Sabzi Masala Recipe in hindi

घर पर सब्जी मसाला बनाने की सामग्री

  • 3 चम्मच धनिया

  • 1 चम्मच जीरा

  • 1 चम्मच सौंफ

  • 1 चम्मच काली मिर्च

  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर

  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर


सब्जी मसाला बनाने की विधि

  1. धनिया, जीरा और सौंफ को हल्का भून लें।

  2. इन्हें ठंडा होने दें और मिक्सर में पीस लें।

  3. अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।

  4. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।

 

How To Make Homemade Garam Masala At Home Sabzi Masala Recipe in hindi

घर के बने मसाले के फायदे

घर में तैयार मसाले के कई फायदे होते हैं।

  • मिलावट का खतरा नहीं होता
  • मसाले ताजे और खुशबूदार होते हैं
  • स्वाद ज्यादा बेहतर होता है
  • जरूरत के हिसाब से मसाला तैयार किया जा सकता है


मसालों को स्टोर करने के टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि मसाले लंबे समय तक ताजे रहें, तो इन बातों का ध्यान रखें।

  • मसालों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें
  • धूप और नमी से दूर रखें
  • कम मात्रा में बनाकर इस्तेमाल करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed