सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Eid Special Sewai Recipe in Hindi Sewai Kaise Banaye

Eid 2026 Sewai Recipe: ईद के लिए घर पर बनाएं मलाईदार सेवई, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 14 Mar 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

How To Make Sewai On Eid: ईद पर सेवई बनाने के लिए सबसे पहले घी में सेवई हल्की सुनहरी होने तक भूनें। फिर दूध उबालकर उसमें चीनी, इलायची और सूखे मेवे डालें। इसके बाद भुनी हुई सेवई डालकर 5–7 मिनट पकाएं। अंत में केसर और मेवे से सजाकर गरमा-गरम या ठंडी सर्व करें। यह पारंपरिक सेवई ईद की सबसे लोकप्रिय मिठाई मानी जाती है।

Eid Special Sewai Recipe in Hindi Sewai Kaise Banaye
सेवई बनाने की आसान विधि - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

Sewai Kaise Banaye: इस्लाम धर्म से जुड़ा प्रमुख पर्व ईद आने वाली है। ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 या 21 मार्च को इस साल ईद का पाक त्योहार मनाया जाना है। ईद का जिक्र होते ही सबसे पहले सेवई का स्वाद याद आता है। ईद का त्योहार मिठास और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे में इस खास मौके पर लोगों के घर में मीठी सेवई जरूर बनाई जाती है। ईद पर सेवई बनाना एक पुरानी परंपरा है। इसे मेहमानों और रिश्तेदारों को खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा की जाती हैं। इसलिए सेवई को ईद की सबसे खास मिठाई भी मान सकते हैं। 

कई लोगों के बचपन की यादों में वो नजारा होगा, जब ईद पर मां के हाथ की बनी सेवई की खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी। अगर आप भी इस ईद पर वही पारंपरिक स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आसान और स्वादिष्ट सेवई रेसिपी जरूर ट्राई करें। बिल्कुल वही मां के हाथों जैसा स्वाद आप की सेवई में भी आएगा, बस इस खास रेसिपी से बनाएं। यहां सामग्री और विधि दी जा रही है, इसे नोट कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन



सेवई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप पतली सेवई

  • 1 लीटर दूध

  • 3-4 चम्मच चीनी स्वाद अनुसार

  • 2 चम्मच घी

  • 6-8 काजू

  • 8-10 बादाम

  • 1 चम्मच किशमिश

  • 3-4 हरी इलायची

  • थोड़ा सा केसर, वैकल्पिक


सेवई बनाने की आसान विधि


स्टेप 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

स्टेप 2- अब एक पैन में दूध उबालें और उसे 2-3 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 3- उबलते दूध में भुनी हुई सेवई डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

स्टेप 4- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डाल दें।

स्टेप 5- काजू, बादाम और किशमिश डालकर 2 मिनट और पकाएं।


सेवई में स्वाद बढ़ाने के टिप्स

 

  • सेवई को हमेशा धीमी आंच पर भूनें।
  • दूध थोड़ा गाढ़ा होने दें, इससे स्वाद बढ़ेगा।
  • केसर डालने से खुशबू और रंग दोनों बेहतर होते हैं।
  • ऊपर से मेवे डालकर सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed