सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Does Money Plant Repel Insects know Money Plant Benefits And Myths

Money Plant: मनी प्लांट लगाने से कीड़े-मकोड़े नहीं आते? जानिए असली वजह

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 16 Mar 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Money Plant Benefits In HIndi: मनी प्लांट लगाने से कीड़े-मकोड़े पूरी तरह नहीं भागते। यह एक लोकप्रिय मिथक है। हालांकि मनी प्लांट घर की हवा को साफ करने और वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन यह मच्छरों या अन्य कीड़ों को भगाने के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पौधा नहीं है।

 

Does Money Plant Repel Insects know Money Plant Benefits And Myths
मनी प्लांट लगाने के फायदे - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Money Plants Benefits And Myths: पेड़ पौधों को लेकर कई सारी धारणाएं और मान्यताएं विख्यात हैं। इन्हीं में से एक पौधा है मनी प्लांट का, जिसे घर में लगाने से समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता लंबे समय से चली आ रही है। इसी वजह से कई लोग यह भी मानते हैं कि यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा और कीड़े-मकोड़ों को दूर रखता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो यह पूरी तरह सच नहीं है। 

Trending Videos


सवाल है कि क्या मनी प्लांट सच में कीड़े-मकोड़े भगाता है?


विशेषज्ञों के अनुसार, मनी प्लांट में ऐसा कोई खास तत्व नहीं पाया जाता जो मच्छरों या कीड़ों को दूर भगाए। कुछ पौधे जैसे तुलसी, नीम या लैवेंडर में प्राकृतिक सुगंध होती है जो कीड़ों को दूर रख सकती है, लेकिन मनी प्लांट में ऐसा गुण बहुत कम पाया जाता है। इसलिए यह कहना कि मनी प्लांट लगाने से घर में कीड़े नहीं आते, पूरी तरह सही नहीं है। आइए जानते हैं मनी प्लांट के असली फायदों के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन


मनी प्लांट के असली फायदे


मनी प्लांट कीड़े मकौड़े तो नहं भगाता, लेकिन मनी प्लांट के कई दूसरे फायदे जरूर हैं। जैसे,

  • घर की हवा को साफ करता है

मनी प्लांट को एक अच्छा इनडोर प्लांट माना जाता है। यह वातावरण की हवा को बेहतर बनाने में मदद करता है।

  • घर की सजावट बढ़ाता है

मनी प्लांट का हरा-भरा लुक घर की खूबसूरती बढ़ाता है। इसे लिविंग रूम, बालकनी या ऑफिस में भी लगाया जा सकता है।

  • सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।


आसानी से उगने वाला पौधा


मनी प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। यह पानी और मिट्टी दोनों में आसानी से उग सकता है।


घर में मनी प्लांट लगाने का सही तरीका


अगर आप घर में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

  • इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
  • ज्यादा धूप में न रखें।
  • पौधे को नियमित पानी दें।
  • सूखी पत्तियां समय-समय पर हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed