Perfect Dough Kneading Technique: रोटी हमारे भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है। एक गोल और फूली हुई रोटी बनाना किसी कला से कम नहीं है, लेकिन जो लोग नया-नया खाना बनाना सीख सीख रहे होते हैं उनके लिए ये काम अक्सर ही एक बड़ी चुनौती साबित होती है। अक्सर शिकायत रहती है कि रोटी या तो सख्त हो जाती है या फिर उसका आकार बिगड़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नरम और गोल रोटी का राज आटा गूंथने की प्रक्रिया से शुरू होता है।
{"_id":"69b655a3fc79e1039800d660","slug":"cooking-tips-how-to-make-round-and-soft-rotis-perfectly-expert-guide-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Food Tips: रोटी पकाने में होती है परेशानी? जान लें इसे बेलने और सेकने का सही तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Food Tips: रोटी पकाने में होती है परेशानी? जान लें इसे बेलने और सेकने का सही तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:15 PM IST
सार
Why Roti Becomes Hard After Cooking?: जो लोग नए-नए खाना बनाना सीख रहे होते हैं, उन्हें रोटी पकाने में कई दिकक्तों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख में रोटी बेलने और पकाने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
गोल रोटी बनाने के टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
गोल रोटी बनाने के टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
गोल रोटी बेलने की आसान तकनीक
- गोल रोटी बनाने के लिए सबसे पहले लोई को पूरी तरह चिकना बनाएं।
- बेलते समय बेलन पर बहुत अधिक दबाव न डालें, बल्कि इसे हल्के हाथों से किनारों की तरफ चलाएं ताकि रोटी अपने आप घूमने लगे।
- अगर रोटी चिपक रही है, तो बहुत कम मात्रा में 'पलथन' (सूखा आटा) लगाएं, ध्यान रखें ज्यादा सूखा आटा लगाने से रोटी सख्त और जलने वाली बन सकती है।
ये भी पढ़ें- Eid 2026 Sewai Recipe: मां के हाथ जैसी स्वादिष्ट सेवई कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल रोटी बनाने के टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
सेंकने का सही तरीका और आंच का संतुलन
- रोटी को तवे पर डालने से पहले सुनिश्चित करें कि तवा कम से कम मध्यम गर्म हो चुका हो, बहुत ठंडे तवे पर रोटी कड़क हो जाती है।
- जब रोटी की ऊपरी सतह पर हल्के बुलबुले दिखने लगें, तभी उसे पलटें। ध्यान रखें कि पहली तरफ को केवल 20% ही पकाएं।
- इसके बाद रोटी पलटने के बाद उसे अच्छे से पकाएं (लगभग 70% )।
- जैसे ही रोटी का दूसरा साइड पक जाए तो इसे फिर पलट कर सीधी आंच पर या कपड़े की मदद से फुलाएं। ऐसे में रोटी बहुत अच्छे फूलेगी।
ये भी पढ़ें- Sandwich Maker Recipes: एलपीजी संकट में घर में पड़ा सैंडविच मेकर आएगा काम, ट्राय करें ये 6 आसान डिश
गोल रोटी बनाने के टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
रोटी को लंबे समय तक नरम रखने के टिप्स
- अक्सर रोटियां डिब्बे में रखने के बाद सख्त हो जाती हैं, इससे बचने के लिए उन्हें हमेशा मलमल के कपड़े में लपेटकर कैसरोल में रखें।
- अगर आप चाहते हैं कि रोटियां अगले दिन तक नरम रहें, तो आटा गूंथते समय पानी की जगह थोड़े से दूध या मलाई का उपयोग भी किया जा सकता है।
- रोटियों को एक के ऊपर एक रखने से उनकी भाप बनी रहती है, जिससे वे सूखती नहीं हैं और ताजी बनी रहती हैं।
विज्ञापन
रोटी बेलने का सही तरीका
- फोटो : Adobe Stock
अभ्यास और धैर्य है जरूरी
देखा जाए तो एक आदर्श रोटी बनाना सिर्फ तकनीक नहीं बल्कि अभ्यास का भी परिणाम होता है। शुरुआती दिनों में आकार खराब होना सामान्य है, लेकिन अगर आप आटे की नमी और तवे की आंच का सही तालमेल बिठा लेते हैं, तो जल्द ही आप भी गोल और फूली हुई रोटियां बनाने में माहिर हो जाएंगे। ध्यान रखें नरम रोटी न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है, बल्कि यह पाचन के लिए भी उतनी ही सुलभ और स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है।
देखा जाए तो एक आदर्श रोटी बनाना सिर्फ तकनीक नहीं बल्कि अभ्यास का भी परिणाम होता है। शुरुआती दिनों में आकार खराब होना सामान्य है, लेकिन अगर आप आटे की नमी और तवे की आंच का सही तालमेल बिठा लेते हैं, तो जल्द ही आप भी गोल और फूली हुई रोटियां बनाने में माहिर हो जाएंगे। ध्यान रखें नरम रोटी न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है, बल्कि यह पाचन के लिए भी उतनी ही सुलभ और स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है।
कमेंट
कमेंट X