सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Summer Detox Yoga: गर्मियों में बॉडी डिटॉक्स के लिए रोज करें ये तीन योगाभ्यास, आज से ही करें पालन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 16 Mar 2026 07:00 AM IST
सार

Best Yoga For Body Cooling: गर्मी के दिनों शरीर में जो भी टॉक्सिन्स जमा होते हैं उन्हें शरीर से बाहर निकलने के लिए आप कुछ योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Summer Detox Yoga 2026: 3 Essential Yoga Poses to Cool Your Body and Flush Out Toxins
योग - फोटो : Adobe Stock

Yoga For Liver Detox: गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है, धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी और धूप में अक्सर हमार पाचन तंत्र सुस्त और कमजोर हो जाती है। गर्मियों में अत्यधिक पसीने और हाइड्रेशन की कमी के कारण शरीर में टॉक्सिन्स होने लगते हैं, जिससे थकान, सुस्ती और पेट संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। योग विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और ऊर्जावान बनाने के लिए आप रोज कुछ योगाभ्यास कर सकते हैं।



योग के माध्यम से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो लिवर और किडनी जैसे अंगों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। अगर आप भी इस मौसम में खुद को फ्रेश और हल्का महसूस कराना चाहते हैं, कुछ खास योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। इन योग का अभ्यास न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी आपको सुकून महसूस कराते हैं।

Trending Videos
Summer Detox Yoga 2026: 3 Essential Yoga Poses to Cool Your Body and Flush Out Toxins
त्रिकोणासन - फोटो : Adobe
त्रिकोणासन
  • यह आसन शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए सबसे बेहतरीन योग है क्योंकि यह पेट के अंगों को एक्टिव रखता है। 
  • त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास से पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
  • गर्मियों में जब भूख कम लगती है, तब यह आसन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर शरीर को सक्रिय बनाए रखता है। इस योग रोज सुबह खाली पेट करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है।


ये भी पढ़ें- Blood Pressure: सुबह उठने के तुरंत बाद कर लें ये एक काम, कंट्रोल होगा बीपी और दूर होगा मानसिक तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Detox Yoga 2026: 3 Essential Yoga Poses to Cool Your Body and Flush Out Toxins
योग - फोटो : Adobe Stock
अर्ध मत्स्येंद्रासन
  • यह 'ट्विस्टिंग' आसन हमारे आंतरिक अंगों के लिए एक नेचुरल मालिश की तरह काम करता है।
  • रीढ़ की हड्डी को मोड़ने से लिवर और किडनी में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे शरीर की गंदगी साफ होती है।
  • यह आसन शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित करने और वजन घटाने में भी सहायक होता है। गर्मियों में यह शरीर के भीतर जमा अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Fatty Liver: फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान एक्सरसाइज
Summer Detox Yoga 2026: 3 Essential Yoga Poses to Cool Your Body and Flush Out Toxins
योग - फोटो : Adobe Stock
शीतली प्राणायाम
  • गर्मियों के लिए यह सबसे खास प्राणायाम है, जो शरीर के तापमान को तुरंत कम करने की क्षमता रखता है।
  • जीभ को गोल मोड़कर गहरी सांस लेने से हवा ठंडी होकर फेफड़ों तक पहुंचती है।
  • यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि हाई बीपी और मानसिक तनाव को कम कर शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद करता है।
विज्ञापन
Summer Detox Yoga 2026: 3 Essential Yoga Poses to Cool Your Body and Flush Out Toxins
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

योग और सही डाइट का तालमेल
गर्मियों में योगासन के साथ सही हाइड्रेशन और हल्के भोजन का तालमेल भी जरूरी है। योग अभ्यास के बाद पर्याप्त पानी, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज कर देता है। गर्मी के मौसम इन तीन हर व्यक्ति को इन तीन योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे आपका शरीर तपती गर्मी के बावजूद अंदर से ठंडा, हल्का और पूरी तरह स्वस्थ बना रहेगा।

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed