सब्सक्राइब करें

मनाली में फंसी एक हजार गाड़ियां: बर्फबारी से हुआ जीवन अस्त व्यस्त, बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी-यूरिया; Video

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Mar 2026 10:24 PM IST
सार

डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
1000 Vehicles Stranded in Manali Due to Snowfall
मनाली फंसी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मनाली में आज अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण साउथ पोर्टल के पास लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Trending Videos
1000 Vehicles Stranded in Manali Due to Snowfall
गाड़ियों को निकलवाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

मौके पर खुद डीएसपी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए उसे निरंतर संचालित कर रहा हूं। पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
1000 Vehicles Stranded in Manali Due to Snowfall
मनाली में फंसी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी और यूरिया खाद
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बीआरओ (BRO) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें, ताकि सड़क पर पड़ी बर्फ को मिट्टी डालकर, मशीनों की सहायता से और आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग करके हटाया जा सके। इससे बर्फ में फंसे सभी वाहनों और सैलानियों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सकेगा।

1000 Vehicles Stranded in Manali Due to Snowfall
मनाली में फंसी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
धैर्य बनाए जाने की अपील
डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed