सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Naresh Chauhan Says: 500 Crore Released for Contractors' Pending Payments

Shimla: नरेश चौहान बोले- ठेकेदारों के लंबित भुगतान के लिए 500 करोड़ रुपये जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

 नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। 

Naresh Chauhan Says: 500 Crore Released for Contractors' Pending Payments
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्य सरकार ने ठेकेदारों के लंबित भुगतानों की अदायगी के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं, अब ठेकेदारों के 1 मार्च तक की बकाया राशि का भुगतान हो सकेगा। इससे पहले भी राज्य सरकार ने 250 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहा है, लेकिन उन्हें आलोचना करने के बजाय सरकार के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह पूछेगी कि जब हिमाचल प्रदेश के हितों की बात की जा रही थी, तब विपक्ष क्या कर रहा था।

Trending Videos

नरेश चौहान ने कहा कि आपदा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी, लेकिन यह राशि अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सांसद रजनी पाटिल ने संसद में इस मुद्दे को उठाया, जबकि हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसदों ने आरडीजी बंद किए जाने और वित्तीय सहायता के मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है, यह गंभीर प्रश्न है। उन्होंने कहा कि आरडीजी बंद होने के बावजूद राज्य सरकार वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed