सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Update Snowfall on the Peaks Alert for Rain and Hailstorms Starting Today

Himachal Weather Update: चोटियों पर हिमपात, आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें मौसम अपडेट विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 18 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में 18 मार्च की रात से लेकर 21 मार्च की सुबह तक व्यापक बारिश होने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Update Snowfall on the Peaks Alert for Rain and Hailstorms Starting Today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। रोहतांग दर्रा समेत चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के समीप फंसे सभी 320 वाहनों को सुरक्षित निकाल कर मनाली भेज दिया गया है।

Trending Videos

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 मार्च की रात से लेकर 21 मार्च की सुबह तक व्यापक बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 व 19 मार्च को ओलावृष्टि और बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में 18 और 19 मार्च व कांगड़ा, सिरमाैर और सोलन जिले में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर पर ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट है।


इसी तरह चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिले में 19 और 20 मार्च, जबकि मंडी और शिमला जिले में 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है।  22 और 23 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। उधर, भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से धुंधी इलाके में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 36 घंटे बाद पूरा हुआ।

वहीं, बुधवार को धौलाधार पर्वतमाला पर ताजा बर्फबारी और धर्मशाला में बारिश के बाद क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed