{"_id":"69baa6cfe4f8135b9b015a65","slug":"video-taradevi-temple-adorned-for-chaitra-navratri-buses-to-run-every-half-hour-from-the-old-bus-stand-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चैत्र नवरात्र के लिए सजा तारादेवी मंदिर, पुराना बस अड्डे से हर आधे घंटे बाद चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चैत्र नवरात्र के लिए सजा तारादेवी मंदिर, पुराना बस अड्डे से हर आधे घंटे बाद चलेंगी बसें
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:51 PM IST
चैत्र नवरात्र पर तारादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराना बस स्टैंड से हर आधे घंटे के बाद एचआरटीसी बसों का संचालन करेगा। सुबह 9:15 बजे से ही निगम बसों की सुविधा लोगों को उपलब्ध करवाएगा। एचआरटीसी ने नवरात्र में हजारों श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा मांग के आधार पर टुटू से भी तारादेवी के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया है। नवरात्र पर हर साल हजारों श्रद्धालु तारादेवी मंदिर में करते हैं पूजा अर्चना।
श्रद्धालुओं को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्देश जारी कर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा आनंदपुर और शोघी में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को व्यवस्था का जिम्मा सौंपा है। डीजल और इलेक्टि्रक बसों में आने वाली तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी स्टाफ की तैनाती भी की है। नवरात्र पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तारादेवी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने श्रद्धालुओं को उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया है। इससे नवरात्र के नौ दिनों में निगम को भी अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।