Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Women's Commission member held public hearing at Jhansi Vikas Bhawan, gave necessary instructions to the departments concerned.
{"_id":"69ba500a9614f8631d04f96b","slug":"video-womens-commission-member-held-public-hearing-at-jhansi-vikas-bhawan-gave-necessary-instructions-to-the-departments-concerned-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, मामलों से संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, मामलों से संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:41 PM IST
Link Copied
विकास भवन में मंगलवार को आयोजित महिला आयोग की जनसुनवाई के दाैरान माहाैल भावुक हो उठा, जब शाहजहांपुर थाना क्षेत्र की एक युवती अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ी। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही शादीशुदा बिजली कर्मचारी ने उसके साथ लंबे समय तक शोषण किया, जिसके कारण वह नौ माह की गर्भवती है। युवती ने बताया कि अब आरोपी न तो उससे शादी कर रहा है और न ही किसी प्रकार की सहायता दे रहा है, उलटे उससे पैसे भी ले लिए गए। मले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्या अनुपमा लोधी ने मौके पर मौजूद सीओ पीयूष पांडेय को तत्काल संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से आई एक अन्य 45 वर्षीय महिला ने भी अपनी पीड़ा साझा की। उसने आरोप लगाया कि कर्ज लेने के सिलसिले में संपर्क करने पर दो व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुल 20 अन्य प्रकरण भी सामने आए, जिनमें राजस्व से जुड़े 7, पुलिस विभाग के 12 और अन्य विभागों के मामले शामिल थे। सदस्या ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।