{"_id":"6a77626b268566d1b3020033","slug":"in-a-jamtara-style-cyber-fraud-case-in-jhansi-police-detains-over-30-people-from-three-villages-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में जामताड़ा जैसा साइबर खेल?: पुलिस अफसर बनकर धमकी, फिर ठगी; तीन गांवों से दबोचे गए 30 से ज्यादा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में जामताड़ा जैसा साइबर खेल?: पुलिस अफसर बनकर धमकी, फिर ठगी; तीन गांवों से दबोचे गए 30 से ज्यादा आरोपी
Sat, 08 Aug 2026 10:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:40 PM IST
सार
झांसी के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क ने पुलिस को चौंका दिया। एक महीने की निगरानी के बाद शुक्रवार रात अचानक तीनों गांवों को घेरकर छापेमारी की गई। 30 से ज्यादा महिला-पुरुष पकड़े गए, जबकि बड़ी संख्या में मोबाइल, राउटर और अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
30 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चल रहे साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने शुक्रवार रात भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव में छापा मारकर 30 से अधिक महिला-पुरुषों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मौके से ठगी में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, राउटर, पुलिस के सायरन समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान के मुताबिक कटेरा थाना क्षेत्र के मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव साइबर अपराध के हॉट स्पॉट के तौर पर चिह्नित किए गए थे। पुलिस पिछले करीब एक महीने से इन गांवों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी इनपुट जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात गोपनीय तरीके से कार्रवाई की योजना तैयार की। कार्रवाई के लिए शहरी क्षेत्र के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। शुक्रवार रात अचानक पुलिस टीमों ने तीनों गांवों को चारों तरफ से घेर लिया।एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अचानक पहुंचने से गांवों में खलबली मच गई।
पुलिस अधिकारी बनकर करते थे धमकी देकर ठगी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़ितों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बनकर पीड़ितों को फोन करते और धमकाकर ठगी करते थे। पूछताछ में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से पकड़े गए 30 से अधिक महिला-पुरुषों को कटेरा थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़ितों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी का कर्मचारी बनकर पीड़ितों को फोन करते और धमकाकर ठगी करते थे। पूछताछ में साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कार्रवाई के बाद तीनों गांवों से पकड़े गए 30 से अधिक महिला-पुरुषों को कटेरा थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन