फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A constable and a police officer, who lived in the village as farmers for a month, did a recce.

Jhansi News: एक माह गांव में किसान बनकर रहे सिपाही और दरोगा ने की रेकी

Sun, 09 Aug 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 09 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A constable and a police officer, who lived in the village as farmers for a month, did a recce.
झांसी। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और संचार साथी पोर्टल से जून माह में मिले डिजिटल इनपुट से झांसी पुलिस के भी कान खड़े हो गए। जून माह में एनसीआरपी पोर्टल पर मिलीं 80 शिकायतों की पड़ताल करने से मालूम चला कि इनमें इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर कटेरा के इन्हीं गांव में लगातार सक्रिय हैं। संदिग्ध बैंक खाते भी इन इलाकों में ही सक्रिय मिले। एसपी साइबर अरीबा नोमान के मुताबिक इसके बाद इन गांव को हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित करते हुए निगहबानी शुरू कराई। स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने पर पुलिस के पास प्रारंभिक सुराग आ गए थे लेकिन, गांव में घरों से चलने वाले ठगी के खेल का पता नहीं चल रहा था। इसका पता लगाने के लिए सिपाही एवं दरोगा को अलग-अलग भूमिकाओं के साथ इन गांवों में भेजा गया। यहां करीब एक महीने तक रहकर उन्होंने रोजाना की रिपोर्ट बनाई। इसी रिपोर्ट से मुख्य आरोपी लाल सिंह उर्फ लक्ष्मण, राजू, नीतीश, धीरेंद्र का पता चला। उनके पकड़े जाने से दूसरे आरोपियों के निकल भागने की आशंका के चलते इन पर लगातार निगरानी रखी जाती थी। जब यहां संगठित साइबर अपराध की बात साफ हो गई, तब जाकर शुक्रवार को यहां पुलिस फोर्स भेजी गई।
विज्ञापन


दो नाइट विजन ड्रोन करते रहे आसमानी निगहबानी
हर परिस्थिति से निपटने के लिए बरती गई सतर्क
इस कार्रवाई के लिए हर तरीके का होमपर्क कर रखा था। काडौर गांव से कुछ दूर पर नदी है। पुलिस के पहुंचने पर लोग नदी की ओर न भागे, इस वजह से भारी मात्रा में पीएसी बुलाई गई थी। पीएसी नदी की ओर तैनात किया गया था। महिला पुलिसकर्मियों की खास क्यूआरटी भी शामिल की थी। करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई में 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को शामिल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed