सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Tourism Corporation Employees to Provide Services Wearing Black Badges During the Session

Shimla: हिमाचल पर्यटन निगम कर्मी सत्र के दौरान काले बिल्ले लगाकर देंगे सेवाएं

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

 पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम के होटलों को निजी हाथों में देने के प्रस्ताव के विरोध में विधानसभा सत्र के दौरान काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देने का निर्णय लिया है।

Himachal Tourism Corporation Employees to Provide Services Wearing Black Badges During the Session
पर्यटन निगम कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर दीं सेवाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम के होटलों को निजी हाथों में देने के प्रस्ताव के विरोध में विधानसभा सत्र के दौरान काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देने का निर्णय लिया है। संघ के महासचिव राजकुमार शर्मा ने प्रबंधन को भेजे पत्र में कहा है कि सरकार ने पूर्व में घाटे में चल रही इकाइयों को ही ओएंडएम पर देने की बात कही थी, लेकिन अब लाभकारी इकाइयों को भी निजी हाथों में देने पर विचार किया जा रहा है, जो चिंताजनक है।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निगम ने हाल के वर्षों में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। निगम आर्थिक चुनौतियों से उबर रहा है, ऐसे में निजीकरण का फैसला अनुचित है। संघ ने सरकार से इस प्रस्ताव को वापस लेने और निगम को मजबूत बनाने के लिए सहयोग देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो विरोध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed