सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Facilities worth 12.62 crore will be developed on the Bhanupalli-Bilaspur-Bairi railway line.

Himachal: भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर 12.62 करोड़ से विकसित होंगी सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेल विकास निगम ने परियोजना के तहत विभिन्न आधारभूत और यात्री सुविधाओं के निर्माण के लिए 12.62 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है।

Facilities worth 12.62 crore will be developed on the Bhanupalli-Bilaspur-Bairi railway line.
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेललाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेल विकास निगम ने परियोजना के तहत विभिन्न आधारभूत और यात्री सुविधाओं के निर्माण के लिए 12.62 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के माध्यम से थलू से धरोट तक कई अहम कार्य किए जाएंगे। यह रेल लाइन अभी निर्माणाधीन है, ऐसे में शुरुआती चरण में ही यात्रियों और संचालन से जुड़ी सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत फुटओवर ब्रिज का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। इससे भविष्य में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

Trending Videos

इसके साथ ही रेलवे अंडरपास भी बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही सुगम होगी और रेलवे लाइन के कारण यातायात बाधित नहीं होगा। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म निर्माण और उसके विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक, समतल सतह, स्टेशन नाम बोर्ड, पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन, गंग हट्स और अन्य तकनीकी ढांचे भी तैयार किए जाएंगे, जिससे रेलवे संचालन सुचारु और सुरक्षित तरीके से किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में चंडीगढ़ स्थित आरवीएनएल कार्यालय और तीन टाइप-4 आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत को भी शामिल किया गया है, जिससे कर्मचारियों के कार्य और आवासीय वातावरण में सुधार होगा। आरवीएनएल ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्य रेलवे के निर्धारित तकनीकी मानकों और मेक इन इंडिया नीति के अनुरूप किए जाएंगे। स्थानीय सामग्री के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और योग्य एजेंसियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह परियोजना पूरी होने के बाद भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर यात्रियों को शुरुआत से ही सुरक्षित, आधुनिक और सुव्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed