{"_id":"69bd087d2c62e7f319009d51","slug":"shimla-police-busts-juvenile-theft-gang-4-minors-arrested-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला पुलिस द्वारा नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 नाबालिग आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला पुलिस द्वारा नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 नाबालिग आरोपी पकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला शिमला में पुलिस ने एक नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
शिमला पुलिस ने एक नाबालिग चोर गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह ने सड़क निर्माण में लगी मशीनों से डीजल और बैटरियां चोरी कर ली थीं। सड़क निर्माण कंपनी को जैसे ही पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
Trending Videos
पुलिस ने दो पिकअप गाड़ियां (HP30-5790 और HP06B-5527) को जब्त कर लिया है। वहीं, तीन नाबालिग आरोपी पकड़े जाने के डर से ढांक में उतर गए थे, जिन्हें पुलिस ने जोखिम उठाते हुए रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर हिरासत में लिया। चौथे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर ही शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 11/2026 दिनांक 20.03.2026 के तहत धारा 303(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है। वहीं, जिला पुलिस शिमला ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहे।