सब्सक्राइब करें

HP Budget Session: विपक्ष पर बरसे सीएम सुक्खू, बोले- चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक मुद्दा न बनाए भाजपा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Mar 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है।

himachal budget session 2026 friday
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:06 PM, 20-Mar-2026

राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर इशारा कर कहा - आपको नौजवानी में मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। जयराम जी, धूमल जीत गए होते तो आपको मेरे वाला महकमा मिलना था। वर्तमान मुख्यमंत्री ने तो सीमित साधनों से भी बहुत बेहतरीन कार्य किए हैं। आपकी हिमाचल में वित्तीय आपातकाल लगाने की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी। इस पर सदन में हंगामा हुआ। इस पर स्पीकर ने कहा कि सीनियर मोस्ट मेंबर बोल रहे हैं। विपक्ष के सदस्य बैठें।


कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने विपक्ष की ओर इशारा कर कहा - यह लोग महात्मा गांधी से नफरत करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लव तो कभी हो सकता है। इस उम्र में भी। आपको तो एक ही लव का पता है। ये भगवान के प्रति लव की बात कर रहे हैं। लव जिहाद कानून बना दिया, हमें तो कभी करने का मौका नहीं मिला, लव जिहाद कानून बना दिया, हमें तो कभी करने का मौका नहीं मिला।
 
01:12 PM, 20-Mar-2026

चिट्टे के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा- सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम भाजपा कर रही है, हमारी सरकार चिट्टे को मिटाने के लिए पुलिस के साथ खड़ी है। तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस बधाई की पात्र है। एलएसडी नशे की तस्करी में शामिल एसटीएफ कर्मचारियों को भी पुलिस ने ही पकड़ा है। हमारी सरकार नशे के खिलाफ आज तक का सबसे बड़ा प्रदेश व्यापी अभियान चलाने के लिए पुलिस को बधाई देती है। चिट्टे के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा, चाहे कोई बड़े से बड़ा नेता या कोई और कोई क्यों न हो, किसी को छोड़ेंगे नहीं। भाजपा चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक मुद्दा न बनाए, यह जनहित का मुद्दा है। चिट्टे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, मई-जून में मंडी में एंटी चिट्टा वॉकथान होगी, उसमें नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता भी आमंत्रित हैं। जयराम ठाकुर इसलिये परेशान हैं, चूंकि कांग्रेस से गए लोग उन्हें जीने नहीं दे रहे। हम उनकी प्रवृत्ति को जानते हैं, वे उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।
01:03 PM, 20-Mar-2026

HP Budget Session: विपक्ष पर बरसे सीएम सुक्खू, बोले- चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक मुद्दा न बनाए भाजपा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा पर बरसे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन में सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। नशा 3 साल में घर-घर नहीं पहुंचा, हमारी सरकार तो 3 साल पहले ही सत्ता में आई। हमारी सरकार ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया है, कोई संरक्षण नहीं दिया। 11 पुलिस कर्मी व 9 अन्य सरकारी कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त किए गए। नशा तस्करों की संपत्तियों को नेस्तनाबूद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 साल सोए रहे और नशा घर-घर तक पहुंच गया। पूर्व भाजपा सरकार ने 5 साल तक PIT-NDPS एक्ट तक लागू नहीं किया। चिट्टे के घर-घर पहुंचने के लिए पूर्व जयराम सरकार दोषी है, पूर्व सरकार ने चिट्टे को घर-घर पहुंचाने में योगदान दिया। भाजपा चिट्टे को समाप्त करने में सहयोग देने के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed