Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Western Disturbance Alert in Gohana, Sonipat: Light Rain Benefits Crops, but Excess Water and Strong Winds Pose a Risk of Damage.
{"_id":"69bd32e3d1e9f050a80acc2f","slug":"video-western-disturbance-alert-in-gohana-sonipat-light-rain-benefits-crops-but-excess-water-and-strong-winds-pose-a-risk-of-damage-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में पश्चिमी विक्षोभ अलर्ट: हल्की बारिश से फसलों को फायदा, ज्यादा पानी और हवा से नुकसान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में पश्चिमी विक्षोभ अलर्ट: हल्की बारिश से फसलों को फायदा, ज्यादा पानी और हवा से नुकसान का खतरा
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच किसानों के लिए राहत और सतर्कता दोनों जरूरी हो गई है। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार की सूचना के अनुसार 19 से 22 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई है, जिसके चलते बीच-बीच में हल्की बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में गोहाना में 8 एमएम और खानपुर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
इस समय गेहूं की फसल पकाव की ओर बढ़ रही है। कुछ दिन पहले तापमान बढ़ने के कारण फसल के दूधिया अवस्था में ही जल्दी पकने के आसार बन रहे थे, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता था। लेकिन अब मौसम में बदलाव और तापमान में आई गिरावट से फसल को राहत मिली है और दाना भरने की प्रक्रिया को फायदा हुआ है।
हालांकि, मौसम का यह बदलाव पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। अगर बारिश के साथ तेज हवा चलती है तो गेहूं की फसल गिरने का खतरा बना रहता है। फसल गिरने से कटाई में दिक्कत आती है और पैदावार पर सीधा असर पड़ता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कृषि विभाग के एसडीओ राजेन्द्र प्रसाद मेहरा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 1 लाख 60 हजार एकड़ भूमि में फसलों की बिजाई की गई है। इसमें 1 लाख 48 हजार एकड़ में गेहूं, करीब 3 हजार एकड़ में सरसों और बाकी जमीन में गन्ना, चारा व सब्जियां उगाई जा रही हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और उसी के अनुसार खेती के काम करें। अनावश्यक सिंचाई से बचें और अगर ज्यादा बारिश हो जाए तो खेतों में पानी की निकासी का सही इंतजाम करें, ताकि फसल को नुकसान न हो। साथ ही मौसम की जानकारी के लिए एचएयू हिसार की वेबसाइट इमौसमएचएयूडॉटकॉम (emausamhau.com) से जुड़े रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।